Kadhi Dhokla Recipe: घर पर ऐसे बनाएं मसालेदार कड़ी ढोकला, ठंड में जरूर ट्राई करें; बच्चों से लेकर बड़ों तक चाव से खाएंगे

Share to your loved once


Last Updated:

Kadhi Dhokla at Home: एक्सपर्ट फूलाबाई ने बताया कि कड़ी ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल को 12 घंटे भिगोकर रखें. जब दाल भीग जाए तो सुबह उसे मिक्सर में मोटा पीस लें. यदि आपने आधा किलो दाल भिगाई है तो उसमें 30 ग्राम हरी मिर्च, 20 ग्राम लहसुन, 20 ग्राम अदरक, स्वाद अनुसार जीरा, राई, नमक और 5 ग्राम हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट से गोल-गोल ढोकले बनाकर रखें. 20 से 25 मिनट में ये ढोकले बनकर तैयार हो जाएंगे. इसके बाद दही या छाछ से कड़ी तैयार करें. आपका कड़ी ढोकला बनकर तैयार हो जाएगा.

ठंड के दिनों में अक्सर लोगों को चटपटा खाने का मन करता है. यदि आप भी अपने घर पर कुछ चटपटा बनाने का प्लान कर रहे हैं तो कड़ी ढोकला बना सकते हैं. यह बेहद स्वादिष्ट होता है और खाने में बहुत अच्छा लगता है. बच्चे और बड़े सभी इसे पसंद करेंगे. यह कड़ी ढोकला बनाने के लिए आपको केवल चने की दाल और मसालों की जरूरत होती है. मसालेदार कड़ी ढोकला आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है.

एक्सपर्ट फूलाबाई ने बताया कि कड़ी ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल को 12 घंटे भिगोकर रखें. जब दाल भीग जाए तो सुबह उसे मिक्सर में मोटा पीस लें. यदि आपने आधा किलो दाल भिगाई है तो उसमें 30 ग्राम हरी मिर्च, 20 ग्राम लहसुन, 20 ग्राम अदरक, स्वाद अनुसार जीरा, राई, नमक और 5 ग्राम हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट से गोल-गोल ढोकले बनाकर रखें. 20 से 25 मिनट में ये ढोकले बनकर तैयार हो जाएंगे. इसके बाद दही या छाछ से कड़ी तैयार करें. आपका कड़ी ढोकला बनकर तैयार हो जाएगा.

दो दिन तक नहीं होता खराब
ठंड के दिनों में मसालेदार कड़ी ढोकला 2 दिन तक खराब नहीं होता. इसलिए लोग इसे ठंड के दिनों में बनाना पसंद करते हैं और गरम-गरम खाते हैं. गरमा-गरम खाने में यह बहुत मजेदार लगता है. आप भी इस आसान विधि से अपने घर पर कड़ी ढोकला बना सकते है. यह गुजरात की सबसे प्रसिद्ध डिश है, जो बुरहानपुर जिले में भी बनाई जाती है.

homelifestyle

घर पर ऐसे बनाएं मसालेदार कड़ी ढोकला, ठंड में जरूर ट्राई करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP