मकर संक्रांति पर ये वाला लड्डू नहीं बनाया, खाया तो स्वाद अधूरा, 1-2 खाने से ठंड होगी फुर्र! जानें रेसिपी – Chhattisgarh News

Share to your loved once


Makar Sankranti Laddu: मकर संक्रांति पर घर में बनाए जाने वाले करी के लड्डू की बात ही कुछ और है. ये बेसन, गुड़ और घी से तैयार किए जाते हैं. इलायची की खुशबू और कुरकुरापन इनका स्वाद और बढ़ा देते हैं. धीमी आंच पर गुड़ की चाशनी में भूने सेव को मिलाकर तैयार किए गए ये लड्डू सर्दियों में शरीर को ऊर्जा और गर्माहट देते हैं. घर में बने करी के लड्डू न सिर्फ त्योहार की मिठास बढ़ाते हैं, बल्कि परंपरा को भी बनाए रखते हैं.

नोट करें करी लड्डू बनाने की विधि

• एक बर्तन में बेसन लेकर उसमें स्वादानुसार नमक और घी डालकर उसके ऊपर पानी डालकर अच्छे से मिला लें. बेसन का पेस्ट बना लें. उसके बाद कढ़ाई में तेल गरम कर बेसन को सांचे के माध्यम से तेल में छानकर सबसे पहले से मोटा सेवभूंजी (सेव) बना लें. सेव बन जाने के बाद उसको एक बर्तन में अलग से रख लें.

• अब गुड़ की चाशनी बनाने के लिए एक कढ़ाई में पानी डालकर छोटे -छोटे टुकड़े में गुड़ डालें और मिलाएं. ध्यान रहे कि चाशनी में सेव अच्छे से मिल सके, इस हिसाब से पानी डालें. फिर हल्की आंच पर गुड़ पिघलने दें. ऐसे गुड़ चासनी बना लें. करी लड्डू का सिरा ज्यादा गाढ़ा नहीं रहता है. जब सिरा पूरी तरह बन जाए उसके बाद उसमें बेसन सेव को डालें.

• गुड़ के सिरे में सेव डालते समय बड़े चम्मच की सहायता से मिलते जाएं. गरम-गरम मिलाने से गुड़ और सेव लड्डू बनाने में चिपकता है, इसलिए अच्छे से मिला लें.

• उसके बाद लड्डू बनाने के लिए पास में एक छोटे बर्तन में पानी रखें और हाथ में पानी छूकर चाशनी मिले सेव को दोनों हाथों से गोल-गोल करते जाएं, हाथ में पानी इसलिए छुआ जाता है, ताकि हाथ चिपके न. चाशनी मिले सेव को गरम में ही लड्डू बना लें.

• क्योंकि ठंडा होने के बाद यह चिपकता नहीं है. यह लड्डू के आकर नहीं बन पाएगा. अब आपका कड़क और करी लड्डू बनकर तैयार हो गया है. ठंडा होने के बाद इसे डिब्बे में लंबे समय तक रख सकते हैं.

• मकर संक्रांति के अवसर पर हर घर में तिल, मुर्रा, मुगलानी, करी और सूजी के लड्डू बनाने की विशेष परंपरा है, ये सभी लड्डू गुड़ की चाशनी से बनाए जाते हैं.

• गुड़ और बेसन से बने यह लड्डू ठंड में खाने से बहुत फायदा करता है. छत्तीसगढ़ में अक्सर यह करी लड्डू कई घरों में बनाएं जाते हैं. साथ ही इस लड्डू का स्वाद भी गजब होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP