Ballia Top 5 School: IAS, डॉक्टर हो या इंजीनियर…बच्चों का भविष्य संवारने के लिए ये हैं बलिया के बेस्ट स्कूल!

Share to your loved once


Last Updated:

Best Schools in Ballia: बलिया में बच्चों की बेहतर पढ़ाई को लेकर अभिभावक हमेशा ऐसे स्कूल की तलाश में रहते हैं, जहां शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और सुरक्षित माहौल मिले. जिले में कई ऐसे नामी स्कूल हैं, जिन्होंने सालों से अपनी गुणवत्ता और परिणामों के दम पर भरोसा कायम किया है. इस खबर में हम बलिया के कुछ प्रमुख और सुविधासंपन्न स्कूलों के बारे में बता रहे हैं, जहां पढ़ाई के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी खास ध्यान दिया जाता है.

होली क्रॉस स्कूल

जनपद बलिया के सुविधासंपन्न और प्रतिष्ठित स्कूलों में सबसे पहले होली क्रॉस स्कूल का नाम लिया जाता है. यह स्कूल अपने उच्च शैक्षणिक स्तर, सख्त अनुशासन और लगातार बेहतर परीक्षा परिणामों के लिए जाना जाता है. यहां दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित होती है, जिसमें पहले फॉर्म भरे जाते हैं और उसके बाद प्रवेश परीक्षा के जरिए चयन किया जाता है. इस स्कूल से पढ़कर निकले छात्र आज देश के अलग-अलग हिस्सों में बड़े पदों पर कार्यरत हैं, जो इसकी गुणवत्ता को साबित करता है. यह स्कूल बलिया के अमृतपाली क्षेत्र में स्थित है.

कैस्ट्रल ब्रिज

कैस्ट्रल ब्रिज स्कूल आधुनिक शिक्षा पद्धति और स्मार्ट क्लास की सुविधाओं के लिए जाना जाता है. यहां पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष जोर दिया जाता है. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे पढ़ाई के साथ खेल, गतिविधियों और रचनात्मक कार्यों में भी आगे रहते हैं. शिक्षकों की टीम बच्चों को समझकर पढ़ाने पर ध्यान देती है, जिससे उनकी नींव मजबूत बनती है. यह स्कूल बलिया के बसंतपुर इलाके में स्थित है.

सनबीम स्कूल

बलिया में शिक्षा के क्षेत्र में सनबीम स्कूल ने कम समय में ही अपनी अलग पहचान बना ली है. अनुभवी शिक्षक, बेहतर पढ़ाई का माहौल और अनुशासन इसकी मुख्य पहचान हैं. यहां बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार किया जाता है. इस स्कूल से निकलकर कई छात्र डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक सेवाओं में सफल हो चुके हैं. यही वजह है कि अभिभावकों के बीच इस स्कूल की अच्छी साख बनी हुई है. यह स्कूल बलिया के अग्रसंडा क्षेत्र में स्थित है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सेंट जेवियर्स

पढ़ाई और संस्कार के मामले में सेंट जेवियर्स स्कूल का भी कोई जवाब नहीं है. यहां शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाता है. स्कूल का परिसर साफ-सुथरा रहता है और बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं. बेहतर प्रबंधन और पढ़ाई के कारण यहां प्रवेश पाना कई अभिभावकों के लिए गर्व की बात मानी जाती है. यह स्कूल बलिया के धरहरा क्षेत्र में स्थित है.

नागा जी स्कूल

नागजी स्कूल भी सुविधाओं और शैक्षणिक परिणामों के मामले में किसी से पीछे नहीं है. यहां पढ़ाई के साथ स्वच्छता, अनुशासन, संस्कार और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है. स्कूल का माहौल बच्चों के मानसिक और शैक्षणिक विकास के लिए अनुकूल माना जाता है. इसी वजह से हर साल बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला यहां कराने की इच्छा रखते हैं. यह स्कूल बलिया के माल्देपुर इलाके में स्थित है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

बच्चों का भविष्य संवारने के लिए ये हैं बलिया के बेस्ट टॉप 5 स्कूल!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP