Cricketers who never played in India: दुनिया के 5 क्रिकेटर, जो कभी भारत में नहीं खेले, तीन ने एक साथ लिया संन्यास
Last Updated:
Cricketers who never played in India: क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े नामों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन ने अपनी प्रतिभा का जादू खूब दिखाया. ब्रैडमैन के नाम कई वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं जो सदियों से अटूट हैं. इनको तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं हैं. ब्रैडमैन के साथ कई धाकड़ क्रिकेटर ऐसे हैं जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कभी भी भारत का दौरा नहीं किया. इनमें ब्रैडमैन के अलावा ग्रेग चैपल, डेनिस लिली, वेस्टइंडीज के कर्टली एम्ब्रोस और इंग्लैंड के वाली हेमंड भी शामिल हैं.इनमें से तीन खिलाड़ियों ने तो एक साथ संन्यास लिया था.
वो विदेशी क्रिकेटर जिन्होंने कभी भारत में नहीं खेला टेस्ट मैच. नई दिल्ली. क्रिकेट के सबसे पुराने फॉर्मेट टेस्ट में कई खिलाड़ियों ने अपने बल्ले से तो कइयों ने गेंद से अपना सिक्का जमाया. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन ने बैटिंग से जहां तहलका मचाया वहीं विंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से बल्लेबाजों के दिलों में खौफ पैदा किया. भारत में खेलना विदेशी क्रिकेटरों का सपना होता है.लेकिन दुनिया के कई ऐसे दिग्गज क्रिकेटर रहे हैं जिन्होंने भारत में कभी क्रिकेट खेल नहीं पाए. इनमें डॉन ब्रेडमैन, वॉली हेमंड, डेनिस लिली, ग्रेग चैपल, रोडनी मार्श, कर्टली एम्ब्रोस और जोएल गार्नर प्रमुख हैं. चैपल, लिली और मार्श तीन तो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक साथ संन्यास का ऐलान कर दिया था. तीनों ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 1984 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में खेला था.
डॉन ब्रैडमैन (Don Bradman) ने करियर में 52 टेस्ट खेले. जिसमें उन्होंने 99.94 के औसत से 29 शतक सहित 6996 रन बनाए. ब्रैडमैन के नाम दो तिहरे और 10 दोहरे शतक दर्ज हैं. करियर के आखिरी टेस्ट में ब्रेडमैन अगर 4 रन बना लेते तो टेस्ट क्रिकेट में 100 का औसत हासिल कर लेते. ब्रेडमैन ने भारत के खिलाफ 5 टेस्ट में 178.75 के औसत से चार शतकों की मदद से 715 रन बनाए. ये सभी टेस्ट उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेले थे.भारतीय मैदानों पर उन्होंने कोई टेस्ट नहीं खेला. यह भी कहा जाता है कि ब्रेडमैन, भारत को गरीब देश मानते थे और यहां आने से परहेज करते थे. उन्होंने केवल एक बार बेहद कम समय के लिए भारतीय सरजमीं पर कदम रखा था. डेली मेल के मुताबिक एशेज को कवर करने के लिए 1953 में इंग्लैंड जाते समय ब्रेडमैन के प्लेन को फ्यूल के लिए कलकत्ता (अब कोलकाता) एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा था. इस दौरान कुछ देर के लिए वे एयरपोर्ट के वेटिंग रूम में रुके थे.
डेनिस लिली ने भारत के खिलाफ 3 टेस्ट अपने घर पर ही खेले
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेनिस लिली (Dennis Lillee) के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक समय सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड था. 70 और 80 के दशक में लिली की तेज गेंदबाजी विरोधी बल्लेबाजों के लिए खौफ का पर्याय हुआ करती थी. क्रिकेट के कंप्लीट फास्ट बॉलर माने गए लिली ने 70 टेस्ट में 355 विकेट लिए जिसमें 7 बार पारी में 10 या अधिक विकेट शामिल रहे. उन्होंने भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में ही तीन टेस्ट खेले और 21 विकेट लिए. ब्रैडमैन की तरह लिली भी भारत में टेस्ट नहीं खेल सके.
चैपल को भारत में खेलने का मौका नहीं मिला
टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 87 टेस्ट खेले. इस दौरान उन्होंने 7110 रन बनाए जिसमें 24 शतक शामिल रहे. उन्होंने टेस्ट में 47 विकेट लिए. ग्रेग (Greg Chappell) ने कई रिकॉर्ड बनाए जिसमें डेब्यू और आखिरी टेस्ट में शतक बनाना और टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाना शामिल है. ग्रेग ने भारत के खिलाफ 3 टेस्ट में 73.60 के औसत से 368 रन बनाए जिसमें एक शतक शामिल था. उन्होंने ये सभी मैच ऑस्ट्रेलिया में खेले थे.चैपल ने भारत में कभी टेस्ट नहीं खेला.
वो विदेशी क्रिकेटर जिन्होंने कभी भारत में नहीं खेला टेस्ट मैच.
रोडनी मॉर्श भारत के खिलाफ 3 टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया में खेले
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपरी रोडनी मॉर्श (Rodney Marsh) ने विकेट के पीछे कई लाजवाब कैच पकड़े. उन्होंने 96 टेस्ट में तीन शतक की मदद से 3633 रन बनाए.साथ ही विकेटकीपर के तौर पर 343 कैच लपके. उनके नाम 12 स्टम्पिंग भी शामिल है.मॉर्श ने ऑस्ट्रेलियाई मैदान पर भारत के खिलाफ तीन टेस्ट में 16 शिकार किए जिसमें 15 कैच और एक स्टम्पिंग शामिल है. वह कभी भारतीय मैदान पर नहीं खेले.
वेस्टइंडीज खूंखार तेज गेंदबाजों में शुमार कर्टली एम्ब्रोस (Curtly Ambrose) को अपनी लाइन-लेंग्थ और उछाल से विपक्षी बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बने रहे. एम्ब्रोस ने 98 टेस्ट में 405 और 176 वनडे में 25 विकेट लिए. भारतीय पिचों पर एम्ब्रोस को बॉलिंग का जलवा दिखाने का मौका नहीं मिला. उन्होंने भारत के खिलाफ 9 टेस्ट में 15 विकेट लिए, लेकिन सभी टेस्ट मैच उन्होंने अपने घर यानी विंडीज में ही खेले.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें