Amrood Chutney Recipe: देसी स्टाइल में बनाएं अमरूद की चटनी, 2-3 दिन नहीं होगी खराब, खाने का बढ़ाएगी स्वाद – Madhya Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

Amrood Ki Chutney Recipe: अमरूद की चटनी बनाना यूं तो बहुत आसान है. बहुत लोगों को पता भी होगी. लेकिन, रीवा में अमरूद की कुछ अलग चटनी बनाई जाती है. इसे खाने से लेकर पकौड़े, परोठे सब के साथ खाया जा सकता है. जानें चटनी बनाने का देसी स्टाइल…

Amrood Ki Chutney Recipe:  सर्दियों में खाने के साथ अगर चटनी या अचार मिल जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है. खासकर, जब बात अमरूद की चटनी की हो तो क्या कहना? आज हम आपके लिए रीवा में बनने वाली अमरूद की चटनी की स्पेशल रेसिपी लेकर आए हैं. इसे बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि अगर आप एक बार खाएंगे तो रोज-रोज बनाएंगे.

चटनी के लिए जरूरी सामग्री
अमरूद: 5-6 (बीज निकालकर)
हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी हुई)
अदरक: 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
लहसुन: 5-6 कलियां
जीरा: 1 छोटी चम्मच (भूना हुआ)
हरी धनिया: आधा कप (बारीक कटी हुई)
नींबू रस: 1-2 चम्मच
नमक: स्वादानुसार
काली मिर्च: स्वादानुसार (अगर पसंद हो तो)
हींग: एक चुटकी

इस तरह तैयार हाेगी चटनी
सबसे पहले अमरूद को धोकर छील लें. आप चाहें तो अमरूद को भूनकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बीज निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
इसके बाद कटे हुए अमरूद, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, आप अदरक-लहसुन के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. भुना जीरा पाउडर, हरी धनिया, नींबू रस, नमक और काली मिर्च को मिक्सर के जार में डाल दें. अच्छे स्वाद के लिए आप सिलबट्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. थोड़ा-सा पानी डालकर मिक्सर चलाकर चटनी को बारीक पीस लें. ध्यान रहे कि चटनी न ज्यादा गाढ़ी हो और न ही ज्यादा पतली. अब तैयार चटनी को एक बाउल में निकाल लें और ऊपर से थोड़ा सा हरा धनिया डालकर गार्निश करें.

स्पेशल टिप्स
अगर आप चटनी को थोड़ी-सी मसालेदार बनाना चाहते हैं, तो आप इसमें थोड़ी सी लाल मिर्च भी डाल सकते हैं. आप इस चटनी को फ्रिज में 2-3 दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं. इस चटनी को आप पराठे, पूरी, दाल चावल के साथ खा सकते हैं. आप इस चटनी को अपनी पसंद के मुताबिक और भी सब्जियों के साथ मिलाकर भी स्वाद का आनंद ले सकते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homelifestyle

देसी स्टाइल में बनाएं अमरूद चटनी, 2-3 दिन नहीं होगी खराब, खाने का बढ़ाएगी स्वाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP