Gangwar in US | Lawrence Bishnoi News | International Gang War – US में खूनी गैंगवार: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो गैंगस्टर मारे गए
नई दिल्ली. अमेरिका में साल 2026 की पहली बड़ी इंडियन गैंगस्टर गैंगवार सामने आई है. इस गैंगवार में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे दो गैंगस्टरों की मौत का दावा किया गया है. बताया जा रहा है कि यह हमला सुनियोजित था और इसे अंजाम विरोधी गैंग्स ने दिया.
अमेरिकी एजेंसी पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी
अमेरिका के इंडियाना में गैंगस्टर की हत्या का दावा
एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि इंडियाना में वीरेंदर सेम्भी की हत्या की जिम्मेदारी बलजोत और जस्सा नाम के लोगों ने ली है. पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि मृतक ने पहले जस्सा पर फायरिंग करवाई थी, हालांकि उस हमले में उसे कोई नुकसान नहीं हुआ था. इसके अलावा पोस्ट में यह भी कहा गया है कि मृतक ने उनके अन्य साथियों को भी नुकसान पहुंचाया था.
लॉरेंस के नाम से करता था उगाही
कथित पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि मृतक लॉरेंस के नाम का इस्तेमाल कर उगाही करता था और ट्रेलरों की चोरी करवाता था. पोस्ट में उसके लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा गया है कि इसी वजह से उसकी हत्या की गई. पोस्ट में आगे चेतावनी दी गई है कि जो कोई भी उनके साथियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसका भी यही अंजाम होगा. अंत में पोस्ट में यह दावा किया गया है कि वे किसी को नहीं छोड़ेंगे और आने वाले समय में ‘सरप्राइज’ देने की बात कही गई है. फिलहाल, इस पोस्ट की पुष्टि नहीं हुई है और न ही यह स्पष्ट है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या है। मामले की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है.
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ा एक्शन किया है. लुधियाना के हैबोवाल इलाके में पुलिस और रोहित गोदारा गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में रोहित गोदारा गैंग के दो बदमाश पुलिस फायरिंग में जख्मी हो गए हैं. गैंगस्टर के पास से पुलिस ने 2 अवैध हथियार और कई कारतूस बरामद किए हैं.