गोल्डन ग्लोब 2026: ओवेन कूपर का इतिहास, भारतीय फिल्मों की उपलब्धि

Share to your loved once


Last Updated:

Golden Globe Awards 2026: इस साल के अवॉर्ड्स में ‘एडोलेसेंस’ का दबदबा रहा. इस बार कोई भी भारतीय फिल्म गोल्डन ग्लोब में जीत दर्ज नहीं कर पाई. लेकिन अबतक 2 म्यूजिक कंपोजर्स अपने शानदार गीत से ये सम्मान हासिल कर चुके हैं. तो चलिए जानते हैं उन भारतीय फिल्मों के बारे में जिनका गोल्डन ग्लोब में दबदबा रहा है.

ख़बरें फटाफट

Golden Globe Awards: अब तक इन भारतीयों का रहा जलवा, इस फिल्म ने रचा इतिहासगोल्डन ग्लोब 2026

नई दिल्ली. Golden Globe Awards 2026: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ जिसमें कई शानदार सीरीज और फिल्मों ने प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा. इस साल के अवॉर्ड फंक्शन में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने वाले एक्टर ओवन कूपर हैं. ‘एडोलेसेंस’ फेम एक्टर ओवन कूपर(Owen Cooper) ने महज 16 साल की उम्र में बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब जीता. इसके साथ ही इस साल के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में वेब सीरीज ‘एडोलेसेंस’ का दबदबा रहा. इस सीरीज ने कई कैटेगरी में ये प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किया.

इस साल भले ही कोई भारतीय फिल्म, सीरीज या गाना गोल्डन ग्लोब में अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाए हैं, लेकिन कई सारे भारतीयों ने ये सम्मान हासिल किया है. सबसे पहले साल 1959 में भारतीय फिल्म का गोल्डन ग्लोब में डंका बजा था. डायरेक्टर वी शांताराम की फिल्म ‘दो आंखें बारह हाथ’ सैमुएल गोल्डविन इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी. इस फिल्म ने न सिर्फ नॉमिनेशन हासिल किया था, बल्कि बड़ी जीत भी दर्ज की थी.

वी शांताराम की फिल्म को मिला था पहला गोल्डन ग्लोब

फिल्म ‘दो आंखें बारह हाथ’ में वी शांताराम और संध्या ने लीड रोल अदा किया था. इस फिल्म की देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में खूब तारीफ हुई थी. इसके बाद भारत को गोल्डन ग्लोब के मंच पर पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था. 1953 के बाद सीधे 1983 में किसी भारतीय फिल्म को ये सम्मान प्राप्त हुआ था. वो फिल्म ‘गांधी’ थी जिसे बेस्ट फॉरेन कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था.

एआर रहमान के गाने ने रचा था इतिहास

इन दो फिल्मों के बाद कई साल हो गए, लेकिन भारत की कोई फिल्म या सीरीज गोल्डन ग्लोब नहीं जीत पाई. हालांकि 2 म्यूजिक कंपोजर ने इस मंच पर भारत का झंडा लहराया. साल 2009 में फिल्म स्लमडॉग मिलिनियर के गानों के लिए एआऱ रहमान को अवॉर्ड मिला था. स्लमडॉग के गाने के लिए एआर रहमान को बेस्ट ओरिजिनल कैटेगरी में ये सम्मान मिला था.

साल 2023 में एमएम कीरवानी और चंद्रबोस को फिल्म आरआरआर के गाने नाटु-नाटु के लिए अवॉर्ड मिला था. इस गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में जीत दर्ज की थी. साल 2023 के बाद से कोई भारतीय फिल्म या गाना गोल्डन ग्लोब में जीत हासिल नहीं कर पाई है.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

Golden Globe Awards: अब तक इन भारतीयों का रहा जलवा, इस फिल्म ने रचा इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP