NEET UG 2026: क्या आप इस साल नीट यूजी परीक्षा दे पाएंगे? एमबीबीएस के लिए 12वीं में कितने अंक चाहिए?

Share to your loved once


नई दिल्ली (NEET UG 2026 Eligibility Criteria). नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट 2026 भारत की सबसे बड़ी और चुनौतीपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है. हर साल लाखों युवा नीट यूजी परीक्षा देते हैं. नीट यूजी परीक्षा से न केवल एमबीबीएस और बीडीएस में एडमिशन मिलता है, बल्कि आयुष कोर्सेज (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए भी यह अनिवार्य है. नीट यूजी 2026 की तैयारी कर रहे युवाओं को इसी पात्रता से जुड़ी हर डिटेल पता होनी चाहिए.

नीट यूजी 2026 को लेकर स्टूडेंट्स के मन में कई सवाल रहते हैं. एनएमसी ने नीट यूजी नियमों में कई बदलाव किए हैं. अब एडिशनल बायोलॉजी वाले स्टूडेंट्स भी इसमें शामिल हो सकते हैं. नीट यूजी परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह जानना जरूरी है कि इसमें कोई अधिकतम आयु सीमा लागू है या नहीं. अगर आप मेडिकल की पढ़ाई करके डॉक्टर बनना चाहते हैं तो जानिए नीट यूजी 2026 पात्रता, आयु सीमा, 12वीं में मार्क्स और अन्य जरूरी डिटेल.

नीट यूजी 2026: पात्रता मानदंड और नियम

नीट यूजी परीक्षा मई के पहले रविवार को होती है. इस हिसाब से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल नीट यूजी परीक्षा 03 मई 2026 को होगी. फाइनल डेट एनटीए के नोटिफिकेशन से ही स्पष्ट होगी. नीट यूजी 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो जानिए पात्रता मानदंड और नियम.

नीट यूजी शैक्षणिक योग्यता

नीट यूजी 2026 के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. मुख्य विषयों में फिजिक्स (भौतिकी), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान), बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी और इंग्लिश का होना जरूरी है. एनएमसी की नई गाइडलाइंस के अनुसार, जिन स्टूडेंट्स ने 12वीं के बाद एडिशनल सब्जेक्ट के रूप में बायोलॉजी की पढ़ाई की है, वे भी आवेदन के पात्र हैं.

नीट के लिए 12वीं में कितने अंक होने चाहिए?

नीट यूजी 2026 में शामिल होने के लिए 12वीं में केवल पास होना ही काफी नहीं है. इसके लिए अंकों का निर्धारण किया गया है:

सामान्य वर्ग: पीसीबी विषयों में कुल मिलाकर 50% अंक

आरक्षित वर्ग (ओबीसी/एससी/एसटी): पीसीबी विषयों में 40% अंक

दिव्यांग (PwD – जनरल): कुल 45% अंक अनिवार्य हैं.

NEET UG Age Limit: नीट यूजी आयु सीमा

नीट 2026 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष निर्धारित है. उम्मीदवार की आयु 31 दिसंबर 2026 तक 17 वर्ष होनी चाहिए. राहत की बात यह है कि वर्तमान में नीट यूजी परीक्षा के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा तय नहीं की गई है. इसका मतलब है कि किसी भी उम्र के उम्मीदवार मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. अगर एनटीए और एनएमसी इस नियम में कोई बदलाव नहीं करते हैं तो इसी को फाइनल मानें.

NEET UG Attempt Limit: नीट यूजी परीक्षा कितनी बार दे सकते हैं?

एनटीए के नियमों के मुताबिक, नीट परीक्षा देने के लिए प्रयासों की कोई सीमा नहीं है. जब तक उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करता है, वह कितनी भी बार परीक्षा दे सकता है. अगर आप इस साल नीट यूजी परीक्षा में फेल हो जाते हैं तो अगली बार फिर इसमें शामिल हो सकते हैं. अगर आप साल 2023 या 2024 में नीट यूजी परीक्षा दे चुके हैं और उन प्रयासों में फेल हो गए थे तो 2026 में फिर से परीक्षा दे सकते हैं.

भारतीय नागरिकों के अलावा, अनिवासी भारतीय (NRI), भारतीय मूल के व्यक्ति (PIO), ओसीआई (OCI) और विदेशी नागरिक भी नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP