20 साल पुराना 4:34 मिनट का वो गाना, जिसके बजते ही आ जाते थे भूत! कपल का सुनते ही मूड हो जाता था रोमांटिक
साल 2006 में एक फिल्म आई थी अक्सर. इसमें थ्रिलर के साथ-साथ भरपूर रोमांस था. स्टार कास्ट भी काफी दमदार थी, जिसमें इमरान हाशमी, उदिता गोस्वामी और डीनो मोरिया मुख्य भूमिकाओं में थे. जब यह फिल्म आई थी तो उस समय सबसे ज्यादा हिट इसके गाने हुए थे. एक गाना जो सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा था वो था ‘झलक दिखला जा’. उस दौर में यह गाना हर दुकान और घर में बजता हुआ मिल जाता था. चाहे कल्ब हो या शादियां इस गाने के बिना डांस कंप्लीट नहीं होता था. मगर यह गाना तब लोगों के लिए आफत बन गया था, जब अफवाह उड़ी की इस गाने को सुनकर भूत आ जाते हैं. जिसके बाद लोग इस गाने को बजाने से डरने लगे थे. आइए 20 साल बाद फिर इस गाने को सुनकर यादें ताजा करते हैं.