Panchayat Chunav: चंदौली में मतदाता सूची जारी, पंचायत चुनाव के लिए 3.84 फीसदी बढ़े मतदाता; 15 लाख से ज्यादा वोटर तैयार
UP Panchayat Elections: चंदौली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका हैं. इस बार जिले के 9 ब्लॉकों में कुल 15,05,631 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें 8,01,363 पुरुष तथा 7,04,268 महिला मतदाता शामिल हैं. मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद निर्वाचन विभाग की तरफ से लोगों से दावा और आपत्ति मांगा गया हैं, ताकि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले छूटे हुए लोगों का नाम शामिल किया जा सकें, जबकि पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जिले में कुल 14,50,247 मतदाता पंजीकृत थे. इस वर्ष मात्र 3.84 फीसदी मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई हैं.
इन 4 ब्लॉकों में इतने मतदाता करेंगे मतदान
दरअसल, वृहद पुनरीक्षण अभियान के दौरान चकिया ब्लॉक के सभी गांव में कुल 1,45,781 मतदाता पंजीकृत हुए हैं. इसमें 77,582 पुरुष तथा 68,199 महिला मतदाता शामिल हैं. वहीं, चंदौली ब्लॉक में कुल 1,66,753 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें 87,674 पुरुष तथा 79,079 महिला मतदाता शामिल रहेंगी. इसके अलावा चहनिया ब्लॉक में कुल 1,82,419 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें 98,225 पुरुष तथा 84,194 महिला शामिल रहेंगी. वहीं, धानापुर ब्लॉक में कुल 2,01,915 मतदाता अपने मताधिकार को प्रयोग करेंगे. इसमें 1,07,218 पुरुष तथा 94,697 महिला शामिल रहेंगी.
इन 3 ब्लॉकों में इतने मतदाता करेंगे मतदान
इसके अलावा नियामताबाद ब्लॉक के सभी गांवों में कुल 2,46,804 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें 1,32,414 पुरुष तथा 1,14,390 महिला शामिल होगी. वहीं, नौगढ़ ब्लॉक के गांवों में कुल 68,095 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें 35,810 पुरुष तथा 32,285 महिला शामिल रहेंगी. इसके अलावा बरहनी ब्लॉक के गांवों में कुल 1,51,689 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें 80,777 पुरुष तथा 70,912 महिला शामिल होगी.
इन 2 ब्लॉकों में इतने मतदाता करेंगे मतदान
शहाबगंज ब्लॉक के सभी गांवों में कुल 1,24,181 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें 66,010 पुरुष तथा 58,171 महिला शामिल रहेंगी. इसके अलावा सकलडीहा ब्लॉक के सभी गांवों में कुल 2,17,994 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें 1,15,653 पुरुष तथा 1,02,341 महिला शामिल रहेंगी. वहीं, सहायक निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने लोकल 18 से बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण में 3.84 फीसदी मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई हैं. इसमें 53.22 फीसदी पुरुष तथा 46.78 फीसदी महिलाओं की संख्या हैं.