बॉक्स ऑफिस पर 38वें दिन गरजी ‘धुरंधर’, रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास, 800 करोड़ क्लब में हुई ग्रैंड एंट्री
Last Updated:
Dhurandhar Box Office Collection Day 38: रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने अपनी रिलीज के 38वें दिन एक नया इतिहास रच दिया है. संजय दत्त और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने भारत में ₹800 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसने सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज होकर यह मुकाम हासिल किया है. छठे रविवार को भी फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया, जो यह साबित करता है कि दर्शकों के बीच ‘धुरंधर’ का क्रेज अब भी बरकरार है.
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर दुनियाभर में 1250 करोड़ से ज्यादा बिजनेस कर चुकी है.नई दिल्ली. बॉलीवुड रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म की रिलीज को 38 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक इसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी है. हालांकि, पांचवें सोमवार से इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन इसके बावजूद यह हालिया रिलीज हुई हिंदी फिल्मों जैसे ‘तू मेरी मैं तेरा’ और ‘इक्कीस’ से कहीं बेहतर परफॉर्म कर रही है. रणवीर सिंह की फिल्म ने 38वें दिन भी अपनी कमाई में बढ़त दर्ज की है और साथ ही 800 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री भी मार दी है.
वर्ल्डवाइड 1250 करोड़ के पार हुआ ‘धुरंधर’ का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली इस फिल्म ने दुनियाभर में कुल 1254.9 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. यह फिल्म किसी एक भाषा (सिर्फ हिंदी) में रिलीज होकर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्पाई एक्शन फिल्म का कुल बजट 250-300 करोड़ के बीच है, जिसमें फिल्म के पहला पार्ट और दूसरे पार्ट की लागत भी शामिल है.
भारत में ‘धुरंधर’ की कमाई (करोड़ रुपये में)
- पहला हफ्ता: 207.25 करोड़
- दूसरा हफ्ता: 253.25 करोड़
- तीसरा हफ्ता: 172 करोड़
- चौथा हफ्ता: 106.5 करोड़
- पांचवां हफ्ता: 51.25 करोड़
- छठा हफ्ता: 15.4 करोड़ (अब तक)
- टोटल- 805.65
‘धुरंधर 2’ की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस
बता दें कि रणवीर सिंह की यह फिल्म पाकिस्तान के ल्यारी टाउन सेट की गई है. इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे बड़े सितारों ने काम किया है. राकेश बेदी, नवीन कौशिक और सारा अर्जुन भी फिल्म का हिस्सा हैं. यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दर्शकों के लिए खुशखबरी यह है कि फिल्म का अगला पार्ट 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. धुरंधर को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें