School Closed Today: दिल्ली, यूपी से लेकर पंजाब और राजस्थान तक ठंड का कहर, आज कहां स्कूल खुले, कहां बंद?
नई दिल्ली (School Closed Today). उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. जनवरी के दूसरे हफ्ते में भी तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इस वजह से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की राज्य सरकारों ने स्कूलों में विंटर वेकेशन आगे बढ़ा दी है. कुछ राज्यों में ये छुट्टियां 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं. वहीं कुछ जगहों पर कोई अपडेट नहीं आने की वजह से स्कूल बंद को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है.
उत्तर भारत के राज्यों में स्कूलों बंद
उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चल रही हैं. सुबह के समय कोहरा रहने की वजह से विजिबिलिटी भी शून्य है. जानिए उत्तर भारत में कहां-कहां स्कूल बंद हैं.
दिल्ली-एनसीआर में स्कूल बंद
दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूल शिक्षा निदेशालय (DoE) के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 15 जनवरी 2026 तक बंद हैं. नोएडा और ग्रेटर नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) में भी प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों को 15 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश दिया है. गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी इसी तरह छुट्टी के निर्देश लागू हैं.
UP School Holiday: उत्तर प्रदेश में स्कूल खुले या बंद?
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में छुट्टी के अलग-अलग आदेश लागू हैं. लखनऊ और नोएडा में कक्षा 8 तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद हैं. आगरा में कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को 12 जनवरी तक बंद रखा गया है. वाराणसी और अन्य जिलों में प्रशासन ने ठंड के आधार पर छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है. बड़ी कक्षाओं (9-12) के लिए समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच रखा गया है.
पंजाब और हरियाणा का जानिए स्टेटस
पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 13 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश दिया है. अब यहां स्कूल 14 जनवरी से खुलने की उम्मीद है. वहीं, हरियाणा सरकार ने पहले ही राज्य के सभी स्कूलों में 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर रखा है, जिससे अब यहां 16 जनवरी 2026 से क्लासेस शुरू होने की उम्मीद है.
राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश का भी जानें हाल
राजस्थान के जयपुर और सीकर जैसे जिलों में ठंड के रेड अलर्ट के चलते कक्षा 5 से 8 तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद किए गए हैं. बिहार के पटना और कटिहार में भी शीतलहर को देखते हुए कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां निलंबित हैं. मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में स्कूल बंद तो नहीं हैं, लेकिन स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे के बाद कर दिया गया है.