PCB ready to host Bangladesh T20 World Cup: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी करना चाहता है.

Share to your loved once


Last Updated:

India vs Bangladesh Cricket Controversy: भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट विवाद में अब पाकिस्तान ने घुसपैठ की कोशिश की है. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों ने आईसीसी को दो बार भारत में अपने मैच नहीं खेलने की बात कही है. हालांकि, अभी आईसीसी ने बांग्लादेश के लिए दूसरा वेन्यू तय नहीं किया है.

पाकिस्तान में होगा बांग्लादेश के टी20 विश्व कप का मैच? PCB ने ICC को दिया ऑफरभारत बनाम बांग्लादेश, टी20 मैच

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे क्रिकेट विवाद में अब पाकिस्तान की एंट्री हो गई है. हाल के दिनों में भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में बहुत ज्यादा कड़वाहट आई है. इसकी शुरुआत इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के कारण हुआ है. रहमान को केकेआर की टीम ने 9.20 करोड़ की बड़ी रकम देकर खरीदा था, लेकिन टीम ने बीसीसीआई के निर्देश पर बांग्लादेश के इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया. केकेआर के ऐसा करते ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अगले महीने से शुरू होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप में अपने मैचों को भारत की जगह किसी अन्य वेन्यू पर शिफ्ट करने मांग रख दी.

बांग्लादेश को टी20 विश्व कप में लीग चरण के चार मैच भारत में खेलने हैं, जिसमें 3 कोलकाता और 1 मुंबई में हैं. बीसीबी की इस मांग को आईसीसी खारीज कर दिया है, लेकिन इसके बाद भी वह अपनी मांग पर अड़ा है कि वह सुरक्षा कारणों से बांग्लादेशी प्लेयर को मैच के लिए भारत नहीं भेजेगा. ऐसे में अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के सामने प्रस्ताव रखा है कि वह टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है. हालांकि, इसकी संभावना बहुत ही कम है कि आईसीसी पाकिस्तान के प्रस्ताव को स्वीकार करेगी.

भारत-श्रीलंका है टी20 विश्व कप का मेजबान

बता दें कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका के पास है. टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगी. पाकिस्तान ने पहले ही आईसीसी के सामने ये बात कह दी थी. ऐसे में शेड्यूल भी उसी हिसाब से तैयार किया गया. वहीं बांग्लादेश का मामला अब पूरी तरह से अलग है. बांग्लादेश ने आखिरी समय पर अपने वेन्यू बदलने की मांग रखी है. ऐसी स्थिति में ये बिल्कुल भी संभव नहीं है. क्योंकि शेड्यूल के हिसाब होटल और ट्रैवलिंग के लिए टिकट की बुकिंग पहले ही की जा चुकी है. इस वजह से बांग्लादेश की मांग को पूरी नहीं की जा सकती है.

मुस्ताफिजुर रहमान को क्यों किया आईपीएल से रिलीज

भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद की मुख्य वजह मुस्ताफिजुर रहमान बने हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल होगा कि रहमान को केकेआर ने खरीदने के बाद क्यों रिलीज किया. दरअसल पूरा मामला ये है कि पिछले कुछ समय से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हिंसा का भारत में विरोध हो रहा है. इस विरोध में मुस्ताफिजुर का भी मुद्दा उठ गया और ये मांग की जाने लगी कि आईपीएल में बांग्लादेश खिलाड़ियों का बायकॉट होना चाहिए. ऐसे में फिर बीसीसीआई ने मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का आदेश दिया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

पाकिस्तान में होगा बांग्लादेश के टी20 विश्व कप का मैच? PCB ने ICC को दिया ऑफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP