पाली में 'मिर्ची बड़ा' खाते ही विदेशी सैलानी बोले- 'WOW'! देखें पूरा वीडियो
Pali Video: जर्मनी. फिनलैंड और आर्मेनिया के छात्रों के एक दल ने पाली के इतिहास और संस्कृति का करीब से दीदार किया. विदेशी सैलानियों ने यहाँ के मिर्ची बड़े और समोसे के स्वाद की जमकर तारीफ की. साथ ही उन्होंने स्वावलंबन फाउंडेशन जाकर विशेष योग्यजन बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों को सराहा और दिव्यांगों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया.