क्राइम थ्रिलर का रोमांटिक गाना, जिसपर 8 साल बाद धड़ल्ले से बन रही रील, न गुलजार न समीर, इस महिला ने लिखे हैं बोल
पंकज त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा स्टारर ‘मिर्जापुर’ अबतक की सबसे बेहतरीन क्राइम थ्रिलर सीरीज में से एक है. इस सीरीज में कोई रोमांटिक गाना हो सकता है, इसकी तो शायद कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है. लेकिन मिर्जापुर का एक गाना है जो 8 साल से वायरल हो रहा है. इन दिनों इस गाने पर धड़ल्ले से रील्स बन रही है. ‘वारून’ के बोल सीधे दिल छू जाते हैं जिसे गीतकार गिन्नी दीवान ने लिखा है. वारून आज शादी-ब्याह के लिए सबका फेवरेट गाना बन गया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।