Aaj ka Mithun rashifal | Mithun rashifal 12 January 2026 | आज का मिथुन राशिफल | आज का लव राशिफल

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 12 January 2026 : हमारे साथ कब क्या होगा, अगर इसका पहले ही पता चल जाए तो कितना अच्छा हो. हमारा राशिफल हमें इसी के बारे में बताता है. दैनिक राशिफल की मदद से हम अगले 24 घंटे में हमारे साथ क्या होगा, उसका अनुमान लगा सकते हैं. मिथुन राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, इस बारे में जानने के लिए लोकल 18 ने देहरादून के आचार्य सुरेन्द्र प्रसाद सुयाल से बात की. आचार्य सुयाल बताते हैं कि मिथुन राशि के जीवन में यूटर्न आने वाला है, लेकिन ग्रहों की स्थिति मानसिक दबाव बढ़ा सकती है. आज कुछ उपाय जरूर करें.

Aaj Ka Mithun Rashifal 12 January 2026 (आज का मिथुन राशिफल) देहरादून. आज 12 जनवरी 2026 का दिन है. मिथुन राशि के लिए आज का दिन आत्म-मंथन और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का है. आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा. देहरादून के आचार्य सुरेन्द्र प्रसाद सुयाल बताते हैं कि मिथुन जातकों के जीवन में बहुत बड़ा यूटर्न आने वाला है. संपत्ति में मुनाफा कमाएंगे. प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी. जिन लोगों के काम नहीं बन रहे थे, उन लोगों के लिए अगले 3-4 दिन विशेष हो सकते हैं. हालांकि आज मानसिक और भावनात्मक सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. मकर राशि में ग्रहों की स्थिति आपके ऊपर मानसिक दबाव को बढ़ा सकती है. चंद्रदेव का वृश्चिक राशि में होना आपकी भावनाओं में उथल-पुथल ला सकता है, जिससे आप बेवजह की चिंता या ओवरथिंकिंग के शिकार हो सकते हैं. आज अपने विचारों को नियंत्रित करना बड़ी चुनौती होगी.

सेहत आज सबसे जरूरी

सेहत के मोर्चे पर आज मिथुन राशि को सावधानी बरतने की जरूरत है. सितारों की चाल इशारा करती है कि आपको पाचन तंत्र, हार्मोनल बैलेंस और संतान प्राप्ति से जुड़ी समस्याओं के प्रति सतर्क रहना चाहिए. शरीर में पानी की कमी न होने दें और संतुलित आहार लें. याद रखें कि आज के दिन की गई छोटी सी लापरवाही भी सेहत पर भारी पड़ सकती है, इसलिए शरीर के संकेतों को सुनें. बृहस्पतिदेव (गुरु) के वक्री होने के कारण, पुरानी या दबी हुई स्वास्थ्य समस्याएं फिर से उभर सकती हैं. यदि आपको पहले से कोई बीमारी रही है, तो उसके लक्षणों को नजरअंदाज न करें. नियमित चेकअप या डॉक्टर की सलाह लेने में संकोच न करें.

भीतर की शांति

ग्रहों की स्थिति याद दिलाती है कि अनुशासन ही अच्छी सेहत की कुंजी है. आज के दिन को बेहतर बनाने के लिए माइंडफुलनेस और मेडिटेशन संजीवनी के समान होगा. मानसिक क्लैरिटी पाने के लिए गहरी सांस लेने के व्यायाम करें और खुद को सकारात्मक कार्यों में व्यस्त रखें. पूरी नींद लेना आपके मस्तिष्क को शांत करने में मदद करेगा. जब आपका मन शांत होगा, तभी आप अपने दैनिक कार्यों को सही ढंग से निष्पादित कर पाएंगे. मिथुन जातक आज बाहरी शोर के बजाय अपने भीतर की शांति पर ध्यान केंद्रित करें. आचार्य सुरेन्द्र प्रसाद सुयाल के मुताबिक, साल 2026 में मिथुन जातकों के जीवन में एक बहुत बड़ा बदलाव लेकर आएगा. खूब मुनाफा कमाएंगे. प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में खूब बढ़ेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

गुरु बिगाड़ेंगे खेल, मिथुन राशि कुछ चीजों से बचें, आज ओवरथिंकिंग खतरनाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP