Chitrakoot News : ‘विनम्र व्यवहार जरूरी’, माघ मेले का चित्रकूट में दोहरा प्रवाह, तैयारी देखने पहुंचे ADG
Last Updated:
Chitrakoot Magh Mela : उत्तर प्रदेश में पौष पूर्णिमा के पावन स्नान के साथ माघ मेले का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है. प्रयागराज के पवित्र संगम में करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. स्नान के बाद लोग प्रयागराज से सटे चित्रकूट भी पहुंचते हैं. आस्था के इस दोहरे प्रवाह ने प्रशासन के सामने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या जैसे प्रमुख स्नानों को देखते हुए संभावित भीड़ के मद्देनजर प्रयागराज जोन के एडीजी ज्योति नारायण पहली बार चित्रकूट पहुंचे.
चित्रकूट. जहां एक ओर प्रयागराज में माघ मेले के दौरान संगम में आस्था की डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो चुका है, दूसरी ओर स्नान के बाद श्रद्धालु बड़ी संख्या में प्रभु श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट का रुख कर रहे हैं. आस्था के इस दोहरे प्रवाह ने प्रशासन के सामने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या जैसे प्रमुख स्नानों को देखते हुए संभावित भीड़ के मद्देनजर प्रयागराज जोन के एडीजी ज्योति नारायण पहली बार चित्रकूट पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लिया है. एडीजी ज्योति नारायण ने सबसे पहले प्रयागराज-चित्रकूट सीमा पर स्थित बरगढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया है. जिसे होल्डिंग एरिया के तौर पर चिन्हित किया गया है, यहां उन्होंने पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं के ठहराव की व्यवस्थाओं को देखा है. स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने, ताकि व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सके. इसके बाद चित्रकूट मुख्यालय स्थित धनुष चौराहे पर पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया और भीड़ के दबाव में यातायात को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए.
क्या करें, क्या नहीं
लिस लाइन परिसर में एडीजी ने पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों और चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी के साथ अहम बैठक की है. बैठक में माघ मेले के प्रमुख स्नानों के दौरान प्रयागराज और उसके आसपास के जिलों से आने वाली भीड़ को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई है. अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी. आने वाले सभी श्रद्धालु के साथ विनम्रता का व्यवहार करें. चित्रकूट पहुंचे एडीजी ज्योति नारायण ने बताया कि मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के स्नान को देखते हुए प्रयागराज से सटे जनपदों और यूपी-एमपी बॉर्डर के जिलों में सुरक्षा और मजबूत की गई है.
रोके जाएंगे वाहन
एडीजी ज्योति नारायण ने बताया कि प्रमुख स्नानों के दौरान होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं के ठहरने के साथ-साथ खाने-पीने की विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं. स्नान से एक दिन पहले संबंधित जनपदों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, ताकि यातायात दबाव को कम किया जा सके. यदि प्रयागराज में अत्यधिक भीड़ की स्थिति बनती है, तो वहां से निर्देश मिलने पर पड़ोसी जिलों में होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं और उनके वाहनों को अस्थायी रूप से रोका जाएगा. जरूरत पड़ने पर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा, ट्रैफिक मैनेजमेंट और भीड़ नियंत्रण को लेकर सभी अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम यात्रा के साथ अपनी आस्था पूरी कर सकें.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें