बॉर्डर 2 का नया गाना ‘घर कब आओगे’ मिथुन संग पांच सिंगर्स ने गाया

Share to your loved once


Last Updated:

‘बॉर्डर 2’ को फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का नया गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज होते ही लोगों के दिलों को छू गया है. यह गाना सिर्फ़ एक फिल्मी गीत नहीं, बल्कि उन लाखों परिवारों की भावनाओं की आवाज है, जो अपने सैनिक अपनों के लौटने का बेसब्री से इंतजार करते हैं. जुदाई, बलिदान और उम्मीद को समेटे इस गाने के ज़रिए कंपोज़र मिथुन ने बॉर्डर 2 से अपने जुड़ाव पर अपनी फीलिंग्स बयां की है.

ख़बरें फटाफट

'बॉर्डर 2' का नया गाना बना देश की आवाज, कंपोजर मिथुन ने बयां किया अहसासगर्व महसूस हो रहा है.

नई दिल्ली. फिल्म बॉर्डर 2 का नया गाना ‘घर कब आओगे’ लोगों का दिल जीत रहा है. यह गाना देश के उन सैनिकों और उनके परिवारों की भावनाओं को सामने लाता है. गाने में जुदाई, त्याग और उम्मीद का वो अहसास दिखाया गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

इस गाने को कंपोज किया है मिथुन ने, जिनका कहना है कि यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बेहद करीब है. उन्होंने पुराने आइकॉनिक गाने की भावना को बनाए रखते हुए इसमें एक नई ताज़गी लाने की कोशिश की है.

पांच दिग्गज आवाजों ने बढ़ाई गाने की ताकत

‘घर कब आओगे’ को खास बनाती है इसकी गायकी. इस गाने में अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ, विशाल मिश्रा, रूप कुमार राठौड़ और सोनू निगम जैसे पांच बड़े सिंगर्स की आवाजें सुनने को मिलती हैं. हर गायक अपनी अलग भावना और अंदाज़ के साथ गाने में जान डालता है. मिथुन का मानना है कि कम शोर और सादगी भरा संगीत ज्यादा असरदार होता है. गाने की धुन धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और सुनने वाले को भावनाओं से जोड़ लेती है. इसमें नॉस्टैल्जिया भी है और एक नई संवेदनशीलता भी.

बॉर्डर 2 से जुड़ना सम्मान की बात

गाने को लेकर मिथुन ने कहा कि ‘संदेशे आते हैं’ अनु मलिक का शानदार काम था और जावेद अख्तर साहब की शायरी देश की भावनाओं का हिस्सा बन चुकी है. उस विरासत को आगे बढ़ाने का मौका मिलना मेरे लिए बड़े गर्व की बात है. पांच आइकॉनिक आवाजों को साथ लाना और मनोज मुंतशिर की शायरी जुड़ना इस गाने को और खास बनाता है.उन्होंने आगे कहा कि टी-सीरीज़ उनके लिए परिवार जैसी है और ‘घर कब आओगे’ के ज़रिए बॉर्डर 2 का हिस्सा बनना उनके दिल के बहुत करीब है. इस पूरे सफर का अनुभव उनके लिए बेहद शानदार रहा.

बता दें कि अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इनके अलावा फिल्म में मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा नजर आने वाली हैं. इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस किया है.फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

‘बॉर्डर 2’ का नया गाना बना देश की आवाज, कंपोजर मिथुन ने बयां किया अहसास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP