How to keep broken coconut fresh: टूटे हुए नारियल को महीनों तक खराब होने से कैसे बचाएं? इस ट्रिक्स से हमेशा रहेगा ताजा!
Last Updated:
Tips to keep broken coconut fresh: कच्चा नारियल एक बार तोड़ दिया जाए तो उसे जल्दी खाकर खत्म नहीं किया जा सकता है. उसे लोग बाहर या फ्रिज में रख देते हैं. कई बार ये नारियल काफी पुराने हो जाते हैं. ऐसे में इसकी फ्रेशनेस कम सी हो गई है तो आप यहां बताए कुछ टिप्स से नारियल को फ्रेश और सही तरीके से स्टोर कर सकते हैं.

घर में अगर एक बार नारियल तोड़ दिया जाए और तुरंत इस्तेमाल न किया जाए तो वो जल्दी खराब हो जाता है. खासकर गर्मी में या सर्दी में नारियल की ताजगी चली जाती है और उसमें बदबू आने लगती है. लेकिन, घर में कुछ आसान और असरदार ट्रिक्स अपनाकर टूटे हुए नारियल को महीनों तक ताजा रखा जा सकता है.

नारियल जल्दी खराब होने का कारण: नारियल में पानी ज्यादा होता है, इसलिए जब ये हवा और गर्मी के संपर्क में आता है तो जल्दी फंगस या बदबू आ जाती है. धोए हुए नारियल की नमी, कटने के बाद उसमें हवा लगना और सही ठंडक की कमी, ये इसके जल्दी खराब होने के मुख्य कारण हैं.

टूटे हुए नारियल को ज्यादा समय तक रखने के लिए उसे हवा से दूर रखना चाहिए. नारियल के टुकड़ों को हार्ट-टाइट कंटेनर में रखना सबसे अच्छा तरीका है, जिससे हवा अंदर नहीं जाती. इससे नारियल के अंदर की नमी बनी रहती है और बाहर की फंगस भी नहीं फैलती.
Add News18 as
Preferred Source on Google

टूटे हुए नारियल की जगह अगर आप कद्दूकस किया हुआ नारियल स्टोर करें तो वो ज्यादा समय तक चलता है. कद्दूकस किए नारियल को साफ कपड़े में थोड़ा सुखाकर फिर एयरटाइट डिब्बे में फ्रीजर में रखें. इससे आप इसे महीनों तक चटनी, मिठाई या नमकीन चीजों में इस्तेमाल कर सकते हैं.

नारियल के खोल पर थोड़ा सा बिना गरम किया हुआ नारियल तेल लगाकर फिर उसे स्टोर करें, इससे उस पर फंगस नहीं लगेगा. ये तरीका नारियल की सतह को बचाता है और ताजगी बनाए रखता है. खासकर गर्म इलाकों में ये तरीका बहुत असरदार है.

नारियल के मुंह पर थोड़ा सा नमक लगाना स्टोर करने का बहुत पुराना लेकिन असरदार तरीका है. नमक एक नेचुरल एंटी-माइक्रोबियल है, जो बदबू और फंगस दोनों को रोकता है. ज्यादा नमक नहीं लगाना चाहिए, वरना स्वाद बदल सकता है.

नारियल जिस बर्तन में रखते हैं वो पूरी तरह सूखा और साफ होना चाहिए. अगर बर्तन में पानी या नमी हो तो नारियल जल्दी खराब हो सकता है, इसलिए इस्तेमाल से पहले बर्तन को अच्छी तरह सुखाकर लें.

अगर आप ये तरीके अपनाएंगे तो टूटे हुए नारियल को महीने भर ताजा रखना आसान है. सही तरीके से स्टोर करने और नमी कंट्रोल करने से नारियल लंबे समय तक अच्छा और स्वादिष्ट बना रहता है.