foreign tourists in Pali | mirchi bada samosa | Rajasthani street foo |Rajasthan food tourism | foreign tourists reaction | Pali travel experience
Last Updated:
Pali Street Food: पाली में पहुंचे विदेशी सैलानियों ने यहां के पारंपरिक स्वाद और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भरपूर आनंद लिया. मिर्ची बड़ा और समोसे का स्वाद चखते ही वे इनके मुरीद हो गए और खुले दिल से तारीफ करते नजर आए. इसके साथ ही पाली के ऐतिहासिक स्थलों, लोक संस्कृति और स्थानीय जीवनशैली ने भी सैलानियों को खासा प्रभावित किया. सैलानियों ने अपने अनुभव को ‘WOW’ बताते हुए राजस्थान की मेहमाननवाजी की सराहना की, जिससे पाली पर्यटन को नई पहचान मिल रही है.
पाली. पाली का इतिहास,संस्कृति और यहां की मिठास का जादू विदेश से आए जर्मनी के एक ग्रुप पर इस तरह छा गया कि वह तारीफ करते नही थके. यह दल था जर्मनी से आई व्योमजा का जिसने पाली को बारिकी से जानने का प्रयास किया जिसका नतीजा यह निकला कि उनका यह टूर काफी यादगार बन गया. यही वजह है कि जर्मनी से ग्रुप के साथ भारत आई व्योमजा ने पाली के इतिहास, संस्कृति और यहां के फूड की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पाली के मंदिर काफी ऐतिहासिक हैं
यहां का कल्चर और लोग बेहद अच्छे हैं. खासकर यहां का फूड उन्हें बहुत पसंद आया. छात्रों के दल में आर्मेनिया, हेलसिंकी (फिनलैंड), बर्लिन (जर्मनी) सहित भारत के छात्र शामिल थे.
मिर्ची का तिखेपन ने विदेशियों को किया दिवाना
व्योमजा ने खुशी से कहा कि ग्रुप के साथ उन्होंने पाली के बाजार का जायजा लिया. यह उनके लिए नया और यादगार अनुभव रहा. बाजार घूमने के दौरान उन्होंने कई जगह फोटो भी खींचे. इसके बाद मिर्ची बड़ा, समोसा जैसे स्थानीय फास्ट फूड का स्वाद चखा. उन्होंने कहा- सच कहूं तो मैं खुद को लकी मानती हूं कि इंडिया घूमने का मौका मिला और उसमें भी पाली हमेशा याद रहेगा.
विशेष योग्यजन बच्चों के कार्यो को सराहा
विदेशी ग्रुप के साथ आई आई भव्या अग्रवाल ने की माने तो उन्होंने पाली की धानमंडी स्थित स्वावलंबन फाउंडेशन द्वारा विशेष योग्यजनों के लिए संचालित स्कूल की भी विजिट की. स्कूल की व्यवस्थाओं को देखकर वे काफी प्रभावित हुईं. बिना किसी सरकारी मदद के एक एनजीओ द्वारा विशेष योग्यजन बच्चों के लिए इस तरह का काम किया जाना सराहनीय है. बच्चों के लिए आधुनिक उपकरण और प्रशिक्षित शिक्षकों की व्यवस्था की गई है.जो काफी बेहतरीन लगी.
वीडियो के माध्यम से जानी एनजीओ की कहानी
स्वावलंबन फाउंडेशन के वैभव भंडारी ने विदेशी मेहमानों को फाउंडेशन द्वारा अब तक विशेष योग्यजनों के लिए किए गए कार्यों की जानकारी वीडियो के माध्यम से दी. इसमें बताया कि कैसे विशेष योग्यजनों के हितों के लिए उन्होंने आवाज उठाई, सरकारी ऑफिसों में रैम्प का निर्माण करवाया और दिव्यांगों के लिए विशेष डिजाइन किए गए कपड़े भी सिलवाएं. दौरे के दौरान समानता, अवसर और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई.
छात्रों के प्रश्नों का विस्तार से दिया उत्तर
दल के प्रतिनिधि प्रांजल ने कहा कि केंद्र में शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं. स्वावलंबन फाउंडेशन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है. साथ ही दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं उनके समग्र विकास के लिए समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया. केंद्र के विशेषज्ञों ने बौद्धिक अक्षमता से संबंधित छात्रों के प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें