Rohit Sharma Virat Kohli Felicitation: वडोदरा में रोहित-कोहली का अनोखा सम्मान, खुद अपनी ही हंसी नहीं रोक पाए RO-KO, देखें मजेदार वीडियो

Share to your loved once


Last Updated:

virat kohli rohit sharma felicitation ceremony in vadodara odi: भारतीय सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को 11 जनवरी को बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन ने भारत और न्यूजीलैंड के वनडे मैच के दौरान सम्मानित किया. दोनों को सम्मानित करने का तरीका कुछ ऐसा था, की खुद रोहित शर्मा और विराट कोहली भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. दोनों की हंसी का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

रोहित-कोहली का अनोखा सम्मान, खुद अपनी ही हंसी नहीं रोक पाए RO-KO, देखें VIDEO

नई दिल्ली. भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन ने सम्मानित किया. कोटांबी स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला पुरुषों का पहला वनडे था. दोनों खिलाड़ियों को मिड-इनिंग्स ब्रेक के दौरान सम्मानित किया गया. सम्मानित करने का तरीका इतना अनोखा था कि खुद रोहित शर्मा और विराट कोहली अपनी हंसी नहीं रोक पाए. इस पल का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह छोटा सा समारोह क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि इसे बड़े ही अनोखे अंदाज में आयोजित किया गया था. आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और बीसीसीआई प्रमुख मिथुन मन्हास की मौजूदगी में बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन ने एक टेलीफोन बूथ जैसे बॉक्स की व्यवस्था की थी, जिस पर रोहित और विराट की फोटो लगी थीं. मिड-इनिंग्स ब्रेक के दौरान जब उनके नाम लिए गए तो बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट प्रणव अमीन ने उस बॉक्स का दरवाजा खोला और दोनों दिग्गज उसमें से बाहर आए. रोहित और कोहली ने बाहर निकलने के बाद बॉक्स पर लगे अपने फोटो पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया. इस दौरान दोनों दिग्गजों को हंसते हुए देखा गया. कई बार सम्मानित हो चुके रोहित और कोहली की हंसी बयां कर रही थी कि यह सम्मान कुछ अनोखा ही था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP