how to remove ghun and insects from rice: चावल में नहीं लगेंगे घुन, डिब्बे में डाल दें ये पोटली

Share to your loved once


Last Updated:

How to store rice to avoid ghun: किचन में रखे अनाज जैसे दाल, चवाल, चने, मूंगफली आदि को अगर लगातार डिब्बे में महीनों छोड़ दें, इस्तेमाल ना करें तो आमतौर पर इनमें घुन, कीड़े लग जाते हैं. ये समस्या गर्मी के दिनों में अधिक देखी जाती है. खासकर, चावल एक ऐसा अनाज है, जिसमें घुन और कीड़े बहुत जल्दी लग जाते हैं. कुछ लोग घुन लगे चावल को फेंक देते हैं. लेकिन अब आप ऐसी गलती बिल्कुल न करें. यहां आपको कुछ बेहद ही आसान से घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जिसे आपने इस्तेमाल कर लिया तो चावल महीनों, सालों रहेगा फ्रेश और खुशबूदार. इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी जो आपकी रसोई में ही मौजूद है.

चावल में घुन और कीड़े बहुत जल्दी लग जाते हैं. कुछ लोग इसे अच्छी तरह से चुनकर निकाल देते हैं तो कुछ घुन वाले चावल या अन्य दूसरे अनाज को गाय को खिला देते हैं या फिर फेक देते हैं. इससे आपके पैसे भी बर्बाद होते हैं और अनाज भी बेकार हो जाता है. आगे से चाहते हैं कि चावल में बिल्कुल भी कीड़े और घुन ना लगें तो आप कुछ आसान सा घरेलू हैक ट्राई करके देखिए. सालों नहीं लगेंगे घुन और कीड़े.

अगर ड्रम या डिब्बे में रखे चावल में बार-बार कीड़े लग रहे हैं तो आप इस नुस्खे को आज ही ट्राई करना शुरू कर दें. इसके लिए एक साफ टिशू पेपर लें. इसमें 20 लौंग, 20 काली मिर्च के दाने, एक चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच नमक और एक सूखी साबुत लाल मिर्च तोड़कर डाल दें.

अब इस कागज को अच्छी तरह से फोल्ड कर दें. अब इस पेपर के ऊपर से आप दो तेजपत्ता लेकर लपेट दें और रबरबैंड से इसे बांध दें. अब इसे चावल के डिब्बे में डालकर रख दें. आप देखेंगे कि महीनों बीत जाने के बाद भी चावल फ्रेश और खुशबूदार है, इसमें एक भी घुन और कीड़ा नजर नहीं आएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चावल हो या कोई दूसरा अनाज, मैदा, आटा, सूजी, इन सभी को बीच-बीच में धूप में रखें. कई बार नमी होने से भी इनमें कीड़े लग जाते हैं. चावल में बहुत जल्दी घुन, कीड़े लगते हैं, इसलिए आपके घर में जो भी चावल इस्तेमाल किया जाता है, उसे हर 15 दिन पर धूप में एक से दो घंटा जरूर रख दें, ताकि फ्रेश हवा जाए और बदबू दूर हो.

घुन से बचाए रखने के लिए आप चावल के कंटेनर, डिब्बे में माचिस की तीली भी डाल सकते हैं. इसे एक कपड़े में बांधकर डालें, ताकि इसमें लगा बारूद की महक चावल में ना जाए.

आप चावल या अन्य अनाज को भी घुन से बचाने के लिए सूखी साबुत लाल मिर्च तोड़कर रख दें. 3-4 बीच में लाल मिर्च साबुत या फिर तोड़कर डाल देंगे तो इसकी महक से घुन कभी नहीं लगेंगे. दरअसल, कैप्साइसिन नाम का तत्व होता है लाल मिर्च में जो कीड़े, घुन के लिए जहर समान है. इसी तीखी महक से घुन, कीड़े इसमें बनेंगे ही नहीं.

<br />चावल के साथ ही आप दालें, गेहूं आदि के डिब्बे में एक पोटली में 5-10 लौंग बांधकर डाल दें. आप इसे खुला भी डाल सकते हैं. इससे भी अनाज में घुन या कीड़े नहीं लगेंगे. लौंग का तीखापन इन कीड़ों को नहीं भाता है. इससे चावल फ्रेश रहेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

चावल में नहीं लगेंगे एक भी घुन, आजमाएं ये 5 देसी नस्खे, खुशबू भी रहेगी बरकरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP