IND vs NZ: श्रेयस अय्यर का रॉकेट स्पीड थ्रो और बल्लेबाज रन आउट, फिटनेस देख आप भी हो जाएंगे मुरीद, वीडियो देखा क्या?
Last Updated:
Shreyas Iyer Direct hit run out Michael Bracewell: न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल को पवेलियन भेजने के लिए श्रेयस अय्यर ने एक रॉकेट स्पीड थ्रो से रनआउट किया. बाउंड्री से दौड़ लगाते हुए अय्यर ने जिस अंदाज में यह रनआउट किया, वो देखने लायक था. अपने कमबैक मैच में इस तरह की फील्डिंग से उन्होंने यह भी साबित कर दिया कि वह पूरी तरह फिट होकर लौटे हैं. इस रनआउट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
अय्यर ने ब्रेसवेल को एक जबरदस्त थ्रो से किया रनआउटनई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया के उपकप्तान और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने जबरदस्त फील्डिंग का प्रदर्शन किया. चोटिल होने के बाद फिट होकर टीम के लिए अपना पहला ही मैच खेल रहे अय्यर ने एक रॉकेट की स्पीड थ्रो से सुर्खियां बटोरीं, जिस पर विपक्षी कप्तान माइकल ब्रेसवेल को रन आउट होकर पवेलियन का रास्ता नापना पड़ा. अय्यर ने अपनी फिटनेस का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए डायरेक्ट हिट से ब्रेसवेल को भी चौंका दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और अय्यर की फिटनेस कर धांसू फील्डिंग की खूब सराहना भी हो रही है.
अय्यर का ये जबरदस्त थ्रो देखा क्या?
43वें ओवर की आखिरी गेंद पर अय्यर ने ब्रेसवेल को रनआउट किया. हर्षित राणा ने एक शानदार यॉर्कर लेंथ गेंद फेंकी, जिसे डेरिल मिचेल ने सामने की ओर खेला और दो रन लेने के लिए दौड़ पड़े. पहला रन तो पूरा हो गया, लेकिन बाउंड्री पर मुस्तैद खड़े अय्यर ने गेंद की ओर दौड़ लगा दी और बॉल को कलेक्ट कर नॉन स्ट्राइकर एंड पर पूरी ताकत से थ्रो किया, जो सीधा स्टंप्स पर जाकर लगा. गेंद स्टंप्स पर लगते ही अय्यर समेत टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने रनआउट की अपील की. रिप्ले में पता चला कि माइकल ब्रेसवेल के नॉन स्ट्राइकर एंड पर पहुंचने से पहले ही गेंद स्टंप्स पर लग चुकी थी, जिससे उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. इसका वीडियो आप नीचे दिए गए पोस्ट में लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.
Direct-hit and gone 🎯
Superb fielding display from vice-captain Shreyas Iyer 😎
New Zealand 7⃣ down now