shahi til ladoo recipe | Makar Sankranti special sweets | sesame ladoo at home | winter sweets recipe | til gud laddoo
Last Updated:
Shahi Til Ladoo Recipe: मकर संक्रांति के खास मौके पर घर पर शाही तिल लड्डू बनाकर त्योहार की मिठास बढ़ाई जा सकती है. यह पारंपरिक मिठाई स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सर्दियों में सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. तिल, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स से बनने वाले ये लड्डू बनाने में बेहद आसान हैं और कम समय में तैयार हो जाते हैं. स्टेप-बाय-स्टेप विधि अपनाकर आप परफेक्ट शाही तिल लड्डू बना सकते हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगे.

मकर संक्रांति का पर्व आने वाला है, हर साल की तरह घर-घर में तिल के पारंपरिक लड्डुओं की खुशबू फैलने लगेगी. लेकिन इस बार क्यों न कुछ नए अंदाज के लड्डू बनाए जाएं? ऐसे आज की हमारी इस रेसिपी स्पेशल खबर में हम आपको दो ऐसे खास रेसिपी के बारे में बताएंगे जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है. पहली रेसिपी का नाम शाही तिल लड्डू और दूसरी रेसिपी का नाम है स्टफ्ड नाचनी रोटी, आइए जानते हैं इन्हें बनाने की विधि.

शाही तिल लड्डू की सामग्री: गृहणी सरिता देवी ने बताया कि आमतौर में मकर संक्रांति के अवसर पर साधारण तरीके से तिल के लड्डू बनाते हैं. लेकिन ये मीठे अधिक होने के कारण इन्हें ज्यादा नहीं खाया जा सकता. ऐसे में इस बार आप शाही तरीके से इन्हें बनाने वाले शाही तिल लड्डू बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सफेद तिल 1 कप, कीसा हुआ गुड़, नारियल बूरा, दूध पाउडर-½ कप, घी 2-3 बड़े चम्मच, इलायची पाउडर-½ छोटा चम्मच, बारीक कटे मेवे (बादाम, पिस्ता, काजू) 1 कप की आवश्यकता होती है.

शाही तिल लड्डू की विधि: इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तिल डालकर उन्हें हल्की आंच पर 3 से 4 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें, ताकि तिल जलें नहीं और उनकी खुशबू अच्छी तरह निकल आए. भुनने के बाद तिलों को पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने पर इन्हें मिक्सर जार में डालकर पल्स मोड पर दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि तिल ज्यादा न पिसें, वरना उनका तेल निकल सकता है. अब एक बड़े बर्तन में पिसे हुए तिल, दूध पाउडर, नारियल का चूरा और इलायची पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह आपस में मिला लें, ताकि स्वाद एकसार हो जाए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अब कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें काजू, बादाम जैसे मेवे डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. भुने हुए मेवों को तिल के तैयार मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिला दें. इसके बाद उसी कड़ाही में गुड़ डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पिघलने दें. जैसे ही गुड़ पूरी तरह पिघल जाए, गैस बंद कर दें और तुरंत पिघला हुआ गुड़ तिल के मिश्रण में डालकर अच्छे से मिलाएं. मिश्रण हल्का गर्म रहे, तभी हथेलियों पर थोड़ा घी लगाकर सुंदर और स्वादिष्ट लड्डू बना लें.

स्टफ्ड नाचनी रोटी की सामग्री: ये एक राजस्थानी पारंपरिक व्यंजन है. इस रेसिपी के लिए आटे के लिए आधा कप नाचनी (रागी) का आटा और आधा कप गेहूं का आटा लिया जाता है. इसके अलावा स्वादानुसार नमक और एक से दो चम्मच घी चाहिए. वेजिटेबल स्टफिंग के लिए कसी हुई फूलगोभी, कसा हुआ करेला, बारीक कटी मेथी, हरी मिर्च और अदरक उपयोग में लें. इसके अलावा पलोथन बेलने के लिए सूखा आटा और सेंकने के लिए पर्याप्त मात्रा में घी आवश्यक होता है.

सबसे पहले नाचनी और गेहूं के आटे को एक परात में लें. इसमें स्वादानुसार नमक और थोड़ा घी डालकर गुनगुने पानी की सहायता से नरम व चिकना आटा गूंथ लें और कुछ देर ढककर रख दें. अब कसी हुई फूलगोभी, कसा करेला, बारीक कटी मेथी, हरी मिर्च और अदरक मिलाकर स्टफिंग तैयार करें. आटे की लोई बनाएं, बेलें, बीच में स्टफिंग रखें, किनारे बंद करें और हल्का बेल लें. गरम तवे पर घी डालकर पलोथन को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक अच्छी तरह सेक लें.