Rohit Sharma 650 Sixes: रोहित शर्मा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड से मचाया तहलका, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
Last Updated:
Rohit Sharma 650 Sixes: रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जहां दुनिया का कोई भी बल्लेबाज पहुंचने में कामयाब नहीं हुआ. न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले गए वनडे में रोहित शर्मा ने जैसे ही दूसरा छक्का लगाया, उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के पूरे कर लिए. तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 650 छक्के लगाने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
रोहित शर्मा ने पूरे किए 650 छक्के.नई दिल्ली. वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दिग्गज भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक और ऐतिहासिक कारनामा किया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान रोहित शर्मा ने छक्कों का एक और कीर्तिमान बनाया. दरअसल, रोहित शर्मा ने इस मैच में इंटरनेशनल क्रिकेट का अपना 650वां छक्का लगाया. यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जहां तक दुनिया का कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं पहुंचा है. रोहित शर्मा ने पिछले साल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड नाम किया था. उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का विश्व कीर्तिमान ध्वस्त किया था.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें