दूल्हा तो निकला धंधे वाला… सुहागरात से पहले दुल्हन से मंगाता ये चीज, डिमांड पूरी होते ही बदल जाता मूड – matrimonial fraud shaadi com | instagram scam | delhi police | bride groom suhagrat | dulha dulhan wedding night | dulha duhan demand story
नई दिल्ली. दिल्ली में एक ऐसा दूल्हा गिरफ्तार हुआ है, जो सुहागरात मनाने से पहले दुल्हन से तरह-तरह का डिमांड करता था. दुल्हन भी दूल्हा की बातों में आकर उसकी हर डिमांड पूरी कर देती थी. लेकिन एक दिन दुल्हन को जब हकीकत पता चला तो, उसकी नींद उड़ गई. दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने अब इस दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है. इस खुलासे के बाद शादी.कॉम जैसे मैट्रोमोनियल साइट्स पर दूल्हा खोजने वालों दुल्हनों के लिए बड़ा झटका है. दिल्ली पुलिस के इस खुलासे के बाद विवाह के नाम पर ठगी का गोरख धंधा चलाने वालों को एक्सपोज कर दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय दशमीत सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब के राजपुरा का रहने वाला है. यह आरोपी शादी की वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भोली-भाली महिलाओं को अपना शिकार बनाता था और उनसे पैसे ऐंठने के बाद रफूचक्कर हो जाता था.
दिल्ली के शालीमार बाग इलाके की रहने वाली एक महिला ने साइबर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात Shaadi.com पर एक युवक से हुई थी, जिसने अपना नाम दशमीत सिंह बताया था. आरोपी ने खुद को एक रईस और सफल व्यक्ति के रूप में पेश किया. धीरे-धीरे उसने बातचीत बढ़ाकर महिला का भरोसा जीत लिया और शादी का वादा कर दिया. जब महिला पूरी तरह उसके जाल में फंस गई तो आरोपी ने विभिन्न बहानों से उससे पैसों की मांग शुरू कर दी. प्यार और विश्वास के झांसे में आकर महिला ने उसे कुल 86,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए. पैसे मिलते ही दशमीत ने महिला के फोन कॉल उठाना बंद कर दिया और उसे हर जगह से ब्लॉक कर दिया.
कैसे शुरू हुआ ठगी का यह खेल?
दिल्ली पुलिस की जांच और डिजिटल फुटप्रिंट का पीछा इस गंभीर मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर-पश्चिमी जिले के एडिशनल डीसीपी भीष्म सिंह (IPS) के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम का नेतृत्व साइबर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर दिनेश दहिया कर रहे थे, जिसमें एसआई आर.एन. अशांग और अन्य हवलदार शामिल थे. पुलिस ने सबसे पहले Shaadi.com और इंस्टाग्राम से आरोपी के प्रोफाइल की जानकारी जुटाई.
मामले का खुलासा तब हुआ जब
जांच के दौरान जब पैसों के लेनदेन का विश्लेषण किया गया, तो पता चला कि ठगी गई रकम एक बैंक खाते में गई थी और वहां से यूपीआई (UPI) के जरिए तुरंत दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी गई थी. पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन का सहारा लिया. डिजिटल फुटप्रिंट्स का पीछा करते हुए पुलिस टीम पंजाब के राजपुरा, पटियाला तक जा पहुंची. कई दिनों की कड़ी मशक्कत और छापेमारी के बाद, आखिरकार 8 जनवरी 2026 को पुलिस ने दशमीत सिंह को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया.
महंगी शराब और अय्याशी के लिए बना ठग
दिल्ली पुलिस पूछताछ में दशमीत सिंह ने जो खुलासे किए, वे चौंकाने वाले हैं. आरोपी ने बताया कि वह स्नातक है और एक निजी कंपनी में डिस्पैच मैनेजर के तौर पर काम करता है. हालांकि, उसकी कमाई उसकी आलीशान जीवनशैली के लिए काफी नहीं थी. उसने कबूल किया कि उसके माता-पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन उसे महंगी शराब पीने और बड़ी-बड़ी पार्टियां करने का शौक था. अपनी इन जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने अपराध का रास्ता चुना.
इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर फर्जी और आकर्षक प्रोफाइल
उसने Shaadi.com, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर फर्जी और आकर्षक प्रोफाइल बनाई थी. वह अक्सर अपनी लोकेशन बदलता रहता था ताकि पकड़ा न जाए. पहले वह दिल्ली के जनकपुरी में रहता था, लेकिन जब उसे लगा कि पुलिस उसके करीब है, तो वह पंजाब भाग गया. उसने बताया कि वह महिलाओं से ठगे गए पैसों का इस्तेमाल केवल अपनी अय्याशी और मौज-मस्ती के लिए करता था.
मोबाइल खोलेगा राज
पुलिस ने आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन बरामद कर लिया है जिसका इस्तेमाल वह ठगी की वारदातों को अंजाम देने के लिए करता था. पुलिस अब उसके मोबाइल के डेटा को खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने अब तक कितनी और महिलाओं को अपना शिकार बनाया है. आशंका जताई जा रही है कि दशमीत ने इसी तरह दर्जनों महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी की होगी.
दिल्ली पुलिस ने इस मामले के जरिए आम जनता, विशेषकर महिलाओं को सतर्क रहने की सलाह दी है. पुलिस का कहना है कि वैवाहिक वेबसाइटों पर किसी से भी संपर्क करते समय पूरी सावधानी बरतें. बिना पूरी जांच-पड़ताल किए और बिना मिले किसी को भी पैसे न भेजें. अगर कोई व्यक्ति शादी के नाम पर पैसों की मांग करता है, तो तुरंत समझ जाएं कि वह ठग हो सकता है.