गोरखपुर में अंतिम मतदाता सूची जारी, एक महीने तक चलेंगे दावे-आपत्तियां..यहां जानिए लास्ट डेट

Share to your loved once


गोरखपुर, मतदाता सूची जाच के बाद 2026 (SIR) के तहत मंगलवार को गोरखपुर जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई, जहाँ जिले में कुल 30 लाख 20 हजार 908 मतदाता दर्ज किए गए हैं. अब एक महीने तक दावे और आपत्तियों का सिलसिला भी शुरू रहेगा, जिसके दौरान मतदाता सूची में हुई गलती को सुधारा जाएगा.

सूची से हटाए गए नाम 

प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक दोबारा जांच के दौरान जिले में 6 लाख 45 हजार 425 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जबकि 3 लाख 22 हजार 468 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है. ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज मांगे जाएंगे, ताकि उनकी पात्रता की जांच की जा सके.

अंतिम तिथि से पहले भरना होगा फॉर्म 

DM दीपक मीणा ने बताया कि, 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी, जबकि 27 फरवरी तक सुनवाई, सत्यापन और संशोधन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. इसके बाद 6 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा.

अंतिम सूची के अनुसार गोरखपुर जिले में 16 लाख 69 हजार 625 पुरुष और 13 लाख 51 हजार 82 महिला मतदाता दर्ज हैं. सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है. BLO बूथों पर बैठने के साथ-साथ घर-घर जाकर बिना मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस देकर जरूरी दस्तावेज इकट्ठा करेंगे.

बदल सकती है बूथों की संख्या

प्रशासन ने साफ किया है कि दावे-आपत्तियों के दौरान मतदाता अपने नाम कटने, अपात्र मतदाता के नाम हटाने, नाम या पते में सुधार कराने के साथ-साथ नए नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं. नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, जबकि संशोधन के लिए फॉर्म-7 या 8 भरा जा सकता है. इन सभी फॉर्म के साथ SIR का घोषणा पत्र भरना अनिवार्य है, जिसकी अंतिम तिथि 6 फरवरी तय की गई है.

SIR के तहत एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता ही रखे जाएंगे. इस मानक को पूरा करने के लिए जिले में 368 नए बूथ बढ़ाए गए हैं. अब जिले में कुल बूथों की संख्या 4047 हो गई है, जबकि पहले यह संख्या 3679 थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP