राम भगवान को लगने वाले भोग की फूड डिपार्टमेंट करेगा जांच, पहली बार इस जांच के दायरे में क्यों आया अयोध्या का राम मंदिर?

Share to your loved once


Last Updated:

Ayodhya Ram Mandir Prasad: राम मंदिर में भगवान राम को अर्पित होने वाले भोग प्रसाद की भी शुद्धता और गुणवत्ता की सरकारी जांच होगी. पहली बार फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट राम लला के भोग प्रसाद को अपने जांच के दायरे में लेने जा रहा है, ताकि प्रसाद पूरी तरह सुरक्षित, शुद्ध और तय मानकों के अनुसार तैयार हो.

अयोध्या: अभी तक आपने देखा होगा कि फैक्ट्रियों होटलों और दुकानों में बनने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता की जांच फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट द्वारा की जाती है और मानकों पर खरे उतरने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र जारी किया जाता है. लेकिन अब पहली बार इस जांच के दायरे में अयोध्या में राम मंदिर में अर्पित होने वाला राम लला का भोग प्रसाद भी शामिल होने जा रहा है. राम मंदिर में भगवान राम को अर्पित किए जाने वाले भोग प्रसाद की शुद्धता, गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट द्वारा विशेष जांच की जाएगी. इस संबंध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है जिसके बाद यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

खाद्य विभाग के उपायुक्त मानिक चंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी माह में दिल्ली से फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की एक विशेष टीम अयोध्या पहुंचेगी. यह टीम राम लला के भोग प्रसाद में उपयोग होने वाली सभी सामग्री की जांच करेगी. इसके साथ ही प्रसाद तैयार करने की पूरी प्रक्रिया, रसोई की स्वच्छता, भंडारण व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों की बारीकी से समीक्षा की जाएगी.

जांच पूरी होने के बाद यदि सभी मानक पूरे पाए जाते हैं, तो राम लला के भोग प्रसाद को फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट का आधिकारिक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा. यह प्रमाण पत्र यह सुनिश्चित करेगा कि प्रसाद पूरी तरह से शुद्ध, सुरक्षित और स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप है. इसके अलावा प्रसाद तैयार करने वाले भंडारी यानी रसोइयों की भी स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी. यह देखा जाएगा कि उन्हें किसी प्रकार की संक्रामक बीमारी जैसे स्किन डिजीज या टीबी तो नहीं है. इसका उद्देश्य यह है कि प्रसाद की तैयारी के दौरान किसी भी प्रकार का स्वास्थ्य जोखिम न हो और श्रद्धालुओं को पूरी तरह सुरक्षित प्रसाद प्राप्त हो.

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट और राम मंदिर ट्रस्ट की इस संयुक्त पहल का मकसद राम लला को अर्पित होने वाले भोग प्रसाद की पवित्रता और गुणवत्ता को और अधिक मजबूत करना है. यह कदम श्रद्धालुओं की आस्था और स्वास्थ्य दोनों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. जल्द ही राम लला के भोग प्रसाद को शुद्धता और सुरक्षा का आधिकारिक प्रमाण पत्र मिलने जा रहा है जो देशभर के मंदिरों के लिए एक नई मिसाल भी साबित हो सकता है. इतना ही नहीं इसके अलावा राम भक्तों को राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा जो इलायची दाने का प्रसाद दिया जाता है. उसकी भी सैंपलिंग कराई गई और उस सैंपलिंग में भी मानक सही पाया गया.

About the Author

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

राम भगवान को लगने वाले भोग की फूड डिपार्टमेंट करेगा जांच, जानें वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP