VHT Sarfaraz Khan Devdutt Padikkal quarter finals: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल में सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल पर सबकी नजर होगी.

Share to your loved once


Last Updated:

Vijay Hazare Trophy Quarterfinal: विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट चरन की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है. टूर्मामेंट के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को कर्नाटक बनाम मुंबई और उत्तर प्रदेश बनाम सौराष्ट्र के बीच टक्कर होगी. इस क्वार्टर फाइनल में देवदत्त पडिक्कल और सरफराज खान जैसे खिलाड़ियों पर पैनी नजर होगी जो अपने शानदार फॉर्म में हैं.

VHT क्वार्टर फाइनल में सरफराज और पडिक्कल के बीच होगी बैटल ऑफ द बेस्टसरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल

नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट की दिग्गज टीमें मुंबई और कर्नाटक सोमवार को होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल में टकराएगी. इस मैच में शानदार फॉर्म में चल रहे सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल पर सबकी नजर होगी. ये दोनों खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखा रहे हैं. सोमवार को ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दूसरा क्वार्टर फाइनल उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र के बीच खेला जाएगा. कर्नाटक को ग्रुप चरण के उनके अंतिम लीग मैच में सिर्फ एक ही हार मिली थी. इसके बावजूद टीम को पूरा भरोसा होगा कि वह मुंबई के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पेश करेगी.

देवदत्त पडिक्कल सात पारियों में चार शतक और एक अर्धशतक की मदद से 640 रन के साथ टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वह अगर लय बरकरार रखे तो 2027 वनडे विश्व कप की टीम तैयारी कर रहे चयनकर्ताओं के लिए उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल होगा. वहीं सरफराज खान भी टी20 की अपनी धमाकेदार लय को वनडे क्रिकेट में उतारकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींच रहे हैं. टीम को अंतिम लीग मुकाबले में पंजाब के खिलाफ मिली अप्रत्याशित हार में सरफराज ने पुरुषों की लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा था.  मुंबई वह मैच हार गया था लेकिन सरफराज सीमित ओवरों के प्रारूप में चयनकर्ताओं तक अपना संदेश पहुंचाने में सफल रहे.

उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र की दूसरे क्वार्टर फाइनल में

दूसरे क्वार्टरफाइनल में उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच में उत्तर प्रदेश का पलड़ा भारी होगा. लीग चरण में अपराजित रहने वाली उत्तर प्रदेश चारों ग्रुप में ऐसी इकलौती टीम रही है. उत्तर प्रदेश को ध्रुव जुरेल की सेवाएं नहीं मिलेंगी, जो ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद भारतीय वनडे टीम से जुड़ गए हैं.

जुरेल ने लीग चरण में सात पारियों में 558 रन बनाए थे और वह पूरी तरह अजेय नजर आ रहे थे. सौराष्ट्र ने अपने शुरुआती तीन में से दो मैच गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए लगातार चार मुकाबले जीतकर अंतिम आठ में जगह बनाई. उनके बल्लेबाज सही समय पर लय में लौटते दिख रहे हैं, जबकि तेज गेंदबाज चेतन सकारिया भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

VHT क्वार्टर फाइनल में सरफराज और पडिक्कल के बीच होगी बैटल ऑफ द बेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP