108 घोड़ों वाला शौर्य यात्रा, वीरो को नमन और डमरू की डमडम का बीच पीएम मोदी
Somnath PM Modi Video: अटल, अजेय और अखंड सोमनाथ की धरती से आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे इतिहास में ‘सांस्कृतिक पुनर्जागरण’ के रूप में दर्ज किया जाएगा. सुबह ठीक 9:45 बजे, जब शंखनाद और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रथ निकला, तो पूरा सोमनाथ ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा. शौर्य यात्रा भी निकाला गया जिसमें108 घोड़े शामिल थे, जो अदम्य साहस और शक्ति का प्रतीक बनकर रथ के आगे और पीछे चल रहे थे. शंख चौक से हमीर चौक तक का यह 900 मीटर का मार्ग जनसैलाब से खचाखच भरा था. छतों पर खड़ी महिलाएं और बच्चे हाथ हिलाकर प्रधानमंत्री का अभिवादन कर रहे थे. वहीं प्रधानमंत्री भी हाथ में दो डमरू लिए मुस्कुराते हुए जनता का स्वागत स्वीकार कर रहे थे. यह दृश्य केवल एक शोभायात्रा नहीं, बल्कि एक ऐसे संकल्प की सिद्धि थी जिसे प्रधानमंत्री ने वर्षों पहले अपने मन में संजोया था.
