Kheer Mohan: अब नए अंदाज में आया रसगुल्ला.. 80% गुड़ और 20% चीनी, स्वाद चखने के बाद भूल जाएंगे सारी मिठाई!
Last Updated:
Ballia famous Kheer Mohan sweet: खीर मोहन मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले ताजा छेना और मलाई को मिलाकर मुलायम मिश्रण तैयार किया जाता है. इसके बाद, इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाई जाती है. जिनके बीच में काजू, बादाम और अन्य ड्राई फ्रूट्स भरे जाते हैं. अब गुड़ और चीनी की खुशबूदार चाशनी तैयार कर उसमें इन लोइयों को धीमी आंच पर पकाया जाता है. जब छेने मुलायमदार और चाशनी की मिठास आपस में घुलती है, तो खीर मोहन का स्वाद और भी निखर जाता है.
Kheer Mohan Mithai: तमाम छोटी-बड़ी मिठाइयों के स्वाद का आनंद आपने जरूर लिया होगा. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी विशेष मिठाई से रूबरू कराने जा रहे हैं. जिसकी रेसिपी जानते ही आपके मुंह से पानी टपक जाएगा. बिल्कुल सही सुना है आपने. इस लाजवाब मिठाई का नाम खीर मोहन है जो इन दिनों मिठाई प्रेमियों की पहली पसंद बनती जा रही है. स्वाद तो इतना लाजवाब है कि एक बार खाने के बाद-बार खाने को जी करेगा. आगे जानिए…
दुकानदार हिमांशु कुमार मदनवाल ने कहा कि उनकी दुकान पर छेना से बनने वाली सबसे खास और लोकप्रिय मिठाई खीर मोहन है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका देसी और संतुलित मीठापन है. जी हां इसमें करीब 80% गुड़ और केवल 20% चीनी का इस्तेमाल किया जाता है. यही कारण है कि इसका स्वाद सबसे अलग होता है और यह मिठाई न तो ज्यादा मीठी और न ही ज्यादा भारी होती है.
गुड़ और चीनी की खुशबू
खीर मोहन मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले ताजा छेना और मलाई को मिलाकर मुलायम मिश्रण तैयार किया जाता है. इसके बाद, इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाई जाती है. जिनके बीच में काजू, बादाम और अन्य ड्राई फ्रूट्स भरे जाते हैं. अब गुड़ और चीनी की खुशबूदार चाशनी तैयार कर उसमें इन लोइयों को धीमी आंच पर पकाया जाता है. जब छेने मुलायमदार और चाशनी की मिठास आपस में घुलती है, तो खीर मोहन का स्वाद और भी निखर जाता है.
मिठाई ₹25 प्रति पीस और ₹500 किलो
इस मिठाई की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे खाने के लिए गोरखपुर, देवरिया, मऊ और हाटा जैसे कई जगहों से लोग आते है. कई लोग तो इसे पैक कराकर अपने घर भी ले जाते हैं, ताकि परिवार के बाकी सदस्य भी इस अनोखे स्वाद का लुफ्त उठा सके. इसकी कीमत की बात करे तो, यह मिठाई ₹25 प्रति पीस और ₹500 किलो के हिसाब से ग्राहकों को दी जाती है.
ग्राहकों की पहली पसंद है ये मिठाई
जनपद बलिया में खीर मोहन मिठाई अपनी अलग पहचान बना चुकी है. इसको जो एक बार चख ले, वह इसके स्वाद का दीवाना बन जाता हैं. हिमांशु कुमार मदनवाल ने कहा कि, उनका राज स्वीट्स का मेन ब्रांच सिकंदरपुर में है. जो ग्राहकों की मांग को देखते हुए दूसरा ब्रांच बलिया आर्य समाज रोड मनजीत सिंह कंपनी के ठीक सामने खोला गया है. यह बलिया रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थिति है.
About the Author
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें