7 home remedies to remove fish bone from throat: गले में फंस जाए मछली का कांटा तो ये 7 घरेलू नुस्खे तुरंत आजमाएं
Last Updated:
Tips to remove fish thorns from throat: मछली में कई ऐसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. मछली में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होते हैं. इसके साथ ही कई अन्य मिनरल्स और विटामिंस होते हैं. बड़ी-छोटी ढेरों मछलियां होती हैं, जिन्हें लोग बहुत चाव से खाना पसंद करते हैं. हालांकि, कुछ लोग मछली में कांटा होने के कारण खाने से परहेज करते हैं. कई बार ये छोटे-छोटे कांटे गले में जाकर फंस जाते हैं, जिन्हें निकालना बहुत मुश्किल काम होता है. लोग कई तरह के उपाय करते हैं, लेकिन कुछ भी लाभ नहीं होता है. यदि आपके भी गले में मछला का कांटा फंस जाए तो डॉक्टर के पास जाने से पहले ये नुस्खे आजमाकर देखिए, कांटा तुरंत निकल जाएगा.

घर पर मछली बनी और आप इसे रोटी, चावल के साथ खाने का मजा ले रहे हैं और अचानक गले में मछली का कांटा जाकर फंस जाता है. ऐसे में सेकेंड में भोजन करने का सारा मजा किरकिरा हो जाता है. कुछ लोग पैनिक करने लगते हैं कि अब गले में फंसे इस कांटे को कैसे निकालें. कांटा फंसने के कारण दर्द भी शुरू हो जाता है. कई तरह के घरेलू नुस्खे लोग आजमाते हैं, लेकिन असर नहीं होता.

काफी लोग रोटी का टुकड़ा, चावल निगल कर कांटे को निकालने की कोशिश करते हैं. ये नुस्खा असरदार होता है. आपके गले में मछली का कांटा फंस जाए तो आप जोर से खांसने की कोशिश करें. ये कांटा गले के पीछे वाले भाग, टॉन्सिल के आसपास फंस जाता है. कई बार तेज खांसने से कांटा झटके से बाहर निकल आता है.

मछली का कांटा गले में फंस जाए तो आप पका हुआ केला खाकर देखिए. बड़ा सा केले का टुकड़ा खाएं और इसे कुछ सेकेंड के लिए मुंह में रखें ताकि लार अधिक बने. केले को निगलते समय कांटा भी केले के साथ गले से निकल कर नीचे की तरफ चला जाएगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आप गुनगुने पानी या दूध में एक ब्रेड का टुकड़ा डालें. इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और पी जाएं. इससे ब्रेड के कारण दूध या पानी में बनी चिकनाई कांटे को भी गले से निकालकर पेट की तरफ ले जा सकती है.

आप गुनगुना पानी पिएं. इससे भी छोटा कांटा बहुत अंदर तक मांसपेशियों में ना फंसा हो, तो आसानी से निकल सकता है, क्योंकि गर्म या गुनगुने पानी से मसल्स रिलैक्स होती हैं. इससे कांटा नीचे की तरफ खिसक सकता है.

कुछ लोग गले में फंसे मछली के कांटे को शहद खाकर निकालने की कोशिश करते हैं. शहद कांटे को नीचे की तरफ कर सकता है. इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व कांटा चुभने के कारण हुए सूजन, दर्द, इंफेक्शन को भी दूर कर सकता है.

आप चाहें तो एक बार कार्बोनेटेड ड्रिंक जैसे पेप्सी, कोक आदि पीकर देखें. कई बार ये भी गले में फंसा हुआ मछली का कांटा निकालने में असरदार साबित हो सकता है.

डॉक्टर के पास कब जाएं- यदि आपको लगता है कि इन तमाम टिप्स और घरेलू नुस्खों से भी कांटा जस का तस फंसा हुआ है तो तुरंत डॉक्टर के पास भागें, क्योंकि इसे बिना गर्दन से निकाले भी आप नहीं रह सकते हैं वरना आपको इंफेक्शन हो सकता है. गले में दर्द, सूजन, इंफेक्शन होने से कंडीशन और खराब हो सकती है.