37 दिन बाद भी नहीं थमी ‘धुरंधर’ की रफ्तार, कमाई में फिर आया उछाल, 800 करोड़ क्लब से सिर्फ इंचभर की है दूरी

Share to your loved once


Last Updated:

Dhurandhar Movie Box Office Collection Day 37: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बेहद करीब है. रिलीज के 37वें दिन फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखा गया, जिससे यह 800 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है. प्रभास की ‘द राजा साब’ की रिलीज के बावजूद आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ दुनियाभर में पहले ही 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है.

ख़बरें फटाफट

37 दिन बाद भी नहीं थमी 'धुरंधर' की रफ्तार, इतिहास रचने के लिए तैयार है फिल्म‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

नई दिल्ली. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. फिल्म की रिलीज को 37 दिन हो चुके हैं और इस बीच किसी भी दूसरी मूवी का इस पर कोई असर नहीं पड़ा. धुरंधर ने रिकॉर्ड तोड़ने का ऐसा सिलसिला शुरू किया कि दूसरे हफ्ते में पहले हफ्ते से भी ज्यादा कमाई कर डाली. सबसे ज्यादा हैरानी तो तब हुई जब इस फिल्म ने दुनियाभर में 1200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. जानिए रणवीर सिंह की फिल्म ने भारत में अब तक कितना बिजनेस कर लिया है.

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी ‘धुरंधर‘ का सफर शानदार रहा, जिसका एक बड़ा कारण क्रिसमस से लेकर नए साल तक की छुट्टियां रहीं. इस दौरान ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ जैसी बड़ी फिल्में भी रिलीज हुईं, लेकिन रणवीर सिंह इस फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई. वहीं, 25 दिसंबर और 1 जनवरी को रिलीज हुई ‘तू मेरी मैं तेरा’ और ‘इक्कीस’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं.

36वें दिन कमाई में दिखी गिरावट

रिलीज के 36वें दिन यानी छठे शुक्रवार फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई, क्योंकि इसी दिन प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ सिनेमाघरों में आई. ‘धुरंधर’ ने अपने छठे शुक्रवार को 3.5 करोड़ बटोरे. इस गिरावट को जायज भी माना जा रहा है क्योंकि छुट्टियों का मौसम खत्म होने के बाद फिल्म की रफ्तार पहले ही धीरे होने लगी थी.

800 करोड़ क्लब से इंचभर दूर है ‘धुरंधर’

अब बात करें 37वें दिन यानी शनिवार की, तो फिल्म की कमाई छठे शुक्रवार के मुकाबले बेहतर रही है. सैकनिल्क के शुरुआती आकंड़ों के मुताबिक, धुरंधर फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ रणवीर सिंह की फिल्म की कुल कमाई अब 799.50 करोड़ तक पहुंच गई है. उम्मीद है कि आज यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी.

इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर’ का सीक्वल

बताते चलें कि आदित्य धर ने धुरंधर फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है. इसमें रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल जैसे सितारे लीड किरदारों में नजर आते हैं. उनके अलावा कबीर बेदी, सारा अर्जुन और नवीन कौशिक भी फिल्म का हिस्सा हैं. अब ‘धुरंधर’ के सीक्वल का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

37 दिन बाद भी नहीं थमी ‘धुरंधर’ की रफ्तार, इतिहास रचने के लिए तैयार है फिल्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP