fire broke out during SA20 match: प्रीटोरिया कैपिटल्स और पर्ल रॉयल्स के बीच SA20 मैच के दौरान आग लगने की घटना सामने आई.

Share to your loved once


Last Updated:

SA20 Broke out: SA20 के 19वें मैच के दौरान आग लगने की घटना सामने आई. जिस समय ये घटना हुई पर्ल रॉयल्स और प्रीटोरिया कैपिटल्स के बीच मैच खेला जा रहा था. हालांकि, गनीमत ये रही कि किसी तरह का कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कुछ देर के लिए स्टेडियम में मैच देखने आए दर्शकों में चीख-पुकार जरूर मच गई.

SA20 मैच के दौरान लगी भीषण आग, स्टेडियम में मची अफरा-तफरी, टला बड़ा हादसाSA20 के 19वें मैच के दौरान लगी आग

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे SA20 के 19वें मैच के दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया. ये मैच पर्ल रॉयल्स और प्रीटोरिया कैपिटल्स के बीच बोलेंड पार्क में खेला जा रहा था. मैच के दौरन ही स्टेडियम की पार्किंग एरिया में आग लग गई. ये आग पर्ल रॉयल्स की बल्लेबाजी के दौरान पारी के चौथे ओवर में लगी थी. इस आग की घटना से स्टेडियम में मैच देखने आए कुछ फैंस डर गए थे और कुछ को फौरन वहां निकलते हुए भी देखा गया.

हालांकि, अच्छी बात ये रही की इस आग की घटना से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ और समय रहते उस पर काबू पा लिया गया. इस तरह स्टेडियम के सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया. वहीं अच्छी बात ये रही कि इस आग की घटना से मैच में किसी तरह की कोई रुकावट नहीं आई, जबकि कुछ फैंस इसलिए स्टेडियम से बाहर गए थे, ताकि वह कार को देख सके कि उसे कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा है.

किसने जीता SA20 का 19वां मैच

आग की घटना से अलग अगर मैच की बात करें तो प्रीटोरिया कैपिटल्स की टीम ने लो स्कोरिंग मुकाबले को 21 रनों से अपने नाम किया. मैच में प्रीटोरिया कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 138 रन ही बना पाई थी. कैपिटल्स के ये रन भी शेरफन रदरफोर्ड के बदौलत बन पाई. रदरफोर्ड ने टीम के लिए 35 गेंद में नाबाद 42 रन बनाए. वहीं शाई होप ने भी टीम के लिए 22 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस दौरान रॉयल्स की तरफ से हारिस विल्जोन, डेन लॉरेंस और सिकंदर रजा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि नकोबानी मोकोएना के खाते में एक विकेट गया.

सिर्फ 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्ल रॉयल्स की बल्लेबाजी भी बहुत निराशाजनक रही. टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 117 रन ही बना सकी. रॉयल्स के लिए बल्लेबाजी में कप्तान डेविड मिलर ने 36 गेंद में 45 रनों की पारी खेली. इसके अलावा रुबिन हार्मेन ने 35 रन बनाए, लेकिन ये जीत के लिए पर्याप्त नहीं थे. गेंदबाजी में कैपिटल्स के लिए केशव महाराज ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. इसके अलावा लुंगी एनगिडी, लिजाड विलियम्स, गीडिओन पीटर्स, वीहान लुबे ने एक-एक विकेट लिए.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

SA20 मैच के दौरान लगी भीषण आग, स्टेडियम में मची अफरा-तफरी, टला बड़ा हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP