अररिया रानीगंज: सुजल कुमार की मटन दुकान 10 साल से हिट, रोज 100 प्लेट बिकती

Share to your loved once


Last Updated:

Araria Raniganj Famous Chicken-Mutton Shop : अररिया के रानीगंज में सुजल कुमार की 10 साल पुरानी मटन-चिकन दुकान की दुकान है. यह दुकान अपने स्वाद के लिए पूरे जिले में मशहूर है. जहां रोज देखते-देखते 100 से ज्यादा प्लेट लोग चट कर जाते हैं.

ख़बरें फटाफट

अररिया:  बिहार में वैसे तो आपको हर जगह शानदार मटन खाने को आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आज हम आपको अररिया जिले के एक ऐसे मटन की दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसका स्वाद आपको कहीं नहीं मिलेगा. जी हां! अररिया जिले के रानीगंज में एक युवा सुजल कुमार पिछले 10 सालों से चिकन और मटन बनाकर लोगों को खिला रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनके यहां का बना चिकन और मटन लोग खूब खाना पसंद करते हैं.

10 साल पुरानी है मटन की दुकान

सुजल कुमार ने लोकल 18 से बताया कि बचपन में पढ़ाई के बाद ही उन्होंने गांव के ही रानीगंज बाजार में खुद की मटन-चिकन की दुकान खोल ली. वह पिछले 10 सालों से यहां दुकान चला रहे हैं. इस बिजनेस में बढ़िया मुनाफा भी है. उनके यहां सस्ता चिकन-मटन खिलाने की वजह से लोगों की भीड़ लगी रहती है. हालांकि उन्होंने आज तक चिकन-मटन की रेसिपी से समझौता नहीं किया. इस वजह से उनके द्वारा बनाया गया चिकन-मटन लोग खूब पंसद करते हैं. यहां उनकी दुकान पर दिनभर में 100 प्लेट से अधिक की आसानी से बिक्री हो जाती है.

सुजल ने बताया कि यहां के ग्रामीण इलाकों के लोगों के बच्चे खासकर चिकन और मटन ख़ाना पसंद करते हैं. वह मटन प्रति 2 पीस 150 रुपये प्लेट देते हैं. यहां 50, 100, 150, 200 सभी प्रकार की प्लेट भी आपको मिल जाएंगे. यहां उनकी दुकान पर 4 लोग काम करते हैं. उन्होंने बताया कि शुरुआत में यहां दिक्कत जरूर हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे बढ़िया कमाई होने लगी. यहां बाजार आने वाला व्यक्ति उनके मटन-चिकन को खाने की जरूर सोचता है. ऐसे में वह 1 प्लेट जरूर खाकर जाता है.

डेली होती है 100 प्लेट की बिक्री

सुजल कुमार ने बताया कि इस बिजनेस में शुरूआती समय में ज्यादा मेहनत लगती थी. क्योंकि उस समय उन्हें मार्कट भी बनाना पड़ता था. हालांकि आज पूरे इलाके में उनकी दुकान फेसम हो चुकी है. यहां अब आसानी से 100 प्लेट डेली लोग चट कर जाते हैं.  आज वह रोजाना 3000 रुपये तक की कमाई आसानी से कर लेते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें

homelifestyle

10 साल से जलवा बरकरार! अररिया में यहां मिलता है सबसे स्वादिष्ट चिकन-मटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP