Who is replacement Rishabh Pant for ODI team: न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा वनडे से ठीक पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए. ऐसे में आइए जानते हैं कौन होगा उनका रिप्लेसमेंट

Share to your loved once


Last Updated:

Rishabh Pant replacement: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. पंत को प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी. चोट इतनी अधिक की वह दर्द से कराहते हुए जमीन पर बैठ गए. ऐसे में सवाल ये उठता है कि टीम में उनकी जगह कौन लेगा और उनके टीम में नहीं होने से कितना नुकसान होगा.

पंत के चोटिल होने से टीम इंडिया को भारी नुकसान, कौन हो सकता है रिप्लेसमेंटवनडे टीम से बाहर हुए ऋषभ पंत

नई दिल्ली: टीम इंडिया के एक्स फैक्टर खिलाड़ी और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. पंत को वडोदरा में खेले जाने वाले वनडे मैच से ठीक पहले प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी. थ्रो डाउन से प्रैक्टिस के दौरान पंत गेंद को मिस कर गए, जिसके कारण वह चोटिल हुए. ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि पंत के चोटिल होने से टीम इंडिया को कितना बड़ा झटका लगा है. क्या पंत के वनडे सीरीज से बाहर होने पर टीम इंडिया को नुकसान होगा. वहीं ये भी कि पंत की जगह अब टीम इंडिया में किसे शामिल किया जा सकता है.

पंत के चोटिल होने से टीम इंडिया को कितना नुकसान?

ऋषभ पंत किसी फॉर्मेट में अकेले तूफान लाने वाले खिलाड़ी हैं. उनके चोटिल होने से निश्चित रूप से टीम इंडिया को नुकसान हुआ है, क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में पंत केएल राहुल के बैकअप थे. ऐसे में अगर केएल राहुल भी किसी कारण से नहीं खेल पाते हैं तो फिर टीम इंडिया की टेंशन बढ़ जाएगी. वहीं नुकसान के नजरिए से देखें तो भारतीय टीम को पंत के चोटिल होने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ना चाहिए, क्योंकि पंत का प्लेइंग इलेवन में खेलने की उम्मीद बहुत कम थी.

दरअसल केएल राहुल वनडे सीरीज में टीम इंडिया के पहले विकेटकीपर की भूमिका में दिखेंगे. ऐसे में पंत को अपनी बारी का इंतजार करना था, लेकिन इतना जरूर है कि पंत के नहीं होने से भारतीय टीम को उनका रिप्लेसमेंट लाना ही पड़ेगा. ऐसे में टीम इंडिया में जल्द ही उनके विकल्प की घोषणा की जा सकती है.

कौन हो सकते हैं पंत रिप्लेसमेंट

वहीं ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट की बात करें तो इस रेस में सबसे आगे ईशान किशन का नाम है. ईशान टी20 सीरीज के लिए पहले ही टीम में शामिल किए जा चुके हैं. वहीं हाल के दिनों में ईशान किशन ने बेहतरीन खेल दिखाया है. ऐसे में ऋषभ पंत की जगह पूरी संभावना है कि झारखंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को वनडे टीम के लिए कॉलअप आ सकता है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

पंत के चोटिल होने से टीम इंडिया को भारी नुकसान, कौन हो सकता है रिप्लेसमेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP