सोमनाथ मंदिर में पूजा, ‘ओम’ जाप, फिर भव्य ड्रोन शो… आस्था और टेक्नोलॉजी का तालमेल देख PM मोदी हुए मंत्रमुग्ध

Share to your loved once


Last Updated:

PM Modi Somnath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा की. फिर उसके बाद ड्रोन शो देखा और श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता की. पीएम मोदी रविवार की सुबह लगभग 9.45 बजे शौर्य यात्रा में भाग लेंगे. जो सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित की जाती है.

ख़बरें फटाफट

सोमनाथ में आस्था और टेक्नोलॉजी का तालमेल देख PM मोदी हुए मंत्रमुग्धसोमनाथ मंदिर में ड्रोन शो देखते पीएम मोदी.

सोमनाथ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए. मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद ‘ओम’ जाप में शामिल हुए. प्रधानमंत्री ने एक ड्रोन शो भी देखा. इसको लेकर पीएम मोदी ने कहा कि इस अद्भुत ड्रोन शो में हमारी प्राचीन आस्था के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी का तालमेल हर किसी को मंत्रमुग्ध कर गया.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ड्रोन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गुजरात के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ ड्रोन शो देखते नजर आ रहे हैं. तस्वीरों को शेयर कर पीएम मोदी ने लिखा है कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के सुअवसर पर सोमनाथ मंदिर परिसर में भव्यता और दिव्यता से भरा ड्रोन शो देखने का सौभाग्य मिला. इस अद्भुत शो में हमारी प्राचीन आस्था के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी का तालमेल हर किसी को मंत्रमुग्ध कर गया. उन्होंने आगे लिखा कि सोमनाथ की पावन धरा से निकला यह प्रकाशपुंज पूरे विश्व को भारत की सांस्कृतिक शक्ति का संदेश दे रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की शाम को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में श्री सोमनाथ ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बैठक की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “सोमनाथ में मैंने श्री सोमनाथ ट्रस्ट की एक मीटिंग की अध्यक्षता की. हमने मंदिर परिसर में इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन से जुड़े अलग-अलग पहलुओं और सोमनाथ की तीर्थयात्रा को और भी यादगार बनाने के तरीकों पर चर्चा की.”

पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “सोमनाथ में आकर बहुत अच्छा लग रहा है, जो हमारी सभ्यता की हिम्मत का एक गौरवशाली प्रतीक है. यह यात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान हुई है, जब पूरा देश सन् 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के हजार साल पूरे होने पर एक साथ आया है. गर्मजोशी से स्वागत के लिए लोगों का आभारी हूं.”

पीएम मोदी रविवार की सुबह लगभग 9.45 बजे शौर्य यात्रा में भाग लेंगे. यह एक औपचारिक शोभायात्रा है, जो सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित की जाती है.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

homenation

सोमनाथ में आस्था और टेक्नोलॉजी का तालमेल देख PM मोदी हुए मंत्रमुग्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP