…तो केरल का ‘विनाश’ तय है, जमात-ए-इस्लामी और UDF को लेकर माकपा नेता ने दी चेतावनी

Share to your loved once


Last Updated:

Kerala News: ए के बालन ने चेताया कि यूडीएफ अगर जमात-ए-इस्लामी के समर्थन से केरल की सत्ता में आया तो राज्य का विनाश होगा, साथ ही कुरान का हवाला देते हुए अपनी निष्ठा जताई. केरल के विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने बालन की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि ये संघ परिवार की मुस्लिम विरोधी भावना पैदा करने की रणनीति की याद दिलाती हैं.

ख़बरें फटाफट

...तो केरल का 'विनाश' तय है, जमात-ए-इस्लामी और UDF को लेकर माकपा ने चेतायामाकपा नेता ए के बालन. (फाइल फोटो)

तिरुवनंतपुरम. माकपा नेता ए के बालन ने शनिवार को कहा कि अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ), जमात-ए-इस्लामी के समर्थन से अगर केरल की सत्ता में आता है, तो यह ‘राज्य के विनाश’ का कारण बनेगा. यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बालन ने कहा कि वह इस चेतावनी को बार-बार दोहराते रहेंगे. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने ‘कुरान’ की एक प्रति भी दिखायी और कहा कि इसमें ‘मुनाफिकों’ के बारे में बात की गई है, जो ‘नकली आस्तिक’ हैं.

उन्होंने कहा, ‘मैं वैसा नहीं हूं. मैं एक आस्तिक और कम्युनिस्ट हूं, जो मजदूरों के प्रति वफादार है.’ उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जमात-ए-इस्लामी के बारे में अपनी टिप्पणियों के लिए मानहानि के आरोप में जेल भेजा जाता है, तो सबसे पहले वह कुरान पढ़ना पूरा करेंगे.

बालन ने माफ़ी मांगने से इनकार कर दिया है और कहा, “मेरा जमात-ए-इस्लामी हिंद से माफ़ी मांगने का कोई इरादा नहीं है. अगर इसके लिए मुझे जेल जाना पड़े, तो मैं तैयार हूं. मैं अपने स्टूडेंट दिनों में भी कन्नूर जेल में 30 दिन बिता चुका हूं.” उन्होंने दावा किया कि उनके बयानों को विपक्ष ने गलत तरीके से पेश किया और बढ़ा-चढ़ाकर बताया, और ज़ोर देकर कहा कि उनका मकसद सांप्रदायिक सद्भाव के लिए संभावित खतरों के प्रति आगाह करना था, न कि किसी समुदाय को बदनाम करना,

जमात-ए-इस्लामी केरल ने इन टिप्पणियों के लिए माफ़ी और 1 करोड़ रुपये के मुआवज़े की मांग करते हुए एक कानूनी नोटिस भेजा था. संगठन के अध्यक्ष पी मुजीबुर रहमान ने कहा, “माराड एक ऐसा ज़ख्म है जिसे केरल भूलना चाहता है… एके बालन को आज का गोएबल्स नहीं बनना चाहिए. उन्होंने CPI(M) पर राजनीतिक मकसद के लिए सांप्रदायिक हिंसा को हथियार बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. वेलफेयर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रज़ाक पालेरी ने भी मांग की कि बालन अपना बयान वापस लें.

केरल के विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने बालन की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि ये संघ परिवार की मुस्लिम विरोधी भावना पैदा करने की रणनीति की याद दिलाती हैं. उन्होंने सवाल किया कि क्या CPI(M) नेतृत्व, जो धर्मनिरपेक्षता बनाए रखने का दावा करता है, ऐसे सांप्रदायिक बयानों का समर्थन करता है.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

homenation

…तो केरल का ‘विनाश’ तय है, जमात-ए-इस्लामी और UDF को लेकर माकपा ने चेताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP