‘हमारा धर्म कौन सा है?’ सुहाना खान के सवाल पर शाहरुख जब हुए इमोशनल, जवाब से जीते करोड़ों दिल, सुनाया किस्सा

Share to your loved once

Last Updated:

सुहाना खान जब छोटी थीं, तब उन्हें स्कूल के एक फॉर्म में धर्म वाला कॉलम भरने में दुविधा महसूस हुई. उन्होंने पिता शाहरुख खान से सवाल किया कि पापा हमारा धर्म कौन सा है? शाहरुख खान ने तब अपनी बेटी से जो कहा, वह हर एक भारतीय का दिल जीत लेगा. सुपरस्टार एक टीवी शो में वो यादगार किस्सा सुनाते वक्त इमोशनल हो गए थे.

Suhana Khan, Shah Rukh Khan, gauri khan, Suhana Khan religion, Suhana Khan father, Shah Rukh khan gauri khan marriage, Shah Rukh Khan movies, Shah Rukh Khan inter religion marriage

नई दिल्ली: सुहाना खान की मां गौरी खान शादी से पहले हिंदू थीं. उन्होंने शाहरुख खान से शादी के बाद अपना सरनेम बदल दिया. दोनों धर्मों के मूल्यों की झलक उनके बच्चों की परवरिश में दिखती है. हालांकि, सुहाना खान अपनी पहचान को लेकर तब दुविधा में फंस गई थीं, जब उन्हें स्कूल के एक फॉर्म में अपना धर्म बताना था. उन्होंने पिता शाहरुख खान से सवाल किया था, तो किंग खान ने जो जवाब दिया, वह करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लेगा.

Suhana Khan, Shah Rukh Khan, gauri khan, Suhana Khan religion, Shah Rukh khan gauri khan marriage, Shah Rukh Khan movies, Shah Rukh Khan inter religion marriage

सुहाना के सवाल पर शाहरुख खान का जवाब न सिर्फ उनकी शख्सियत की एक झलक देता है, बल्कि यह भारतीयों की एकता को मजबूती के साथ बयां करता है. सुहाना खान के स्कूल फॉर्म से जुड़ा यह वाकया उनके ‘सेकुलर’ नजरिए को जाहिर करता है. (फोटो साभार: Instagram@suhanakhan2)

Suhana Khan, Shah Rukh Khan, gauri khan, Suhana Khan religion, Shah Rukh khan gauri khan marriage, Shah Rukh Khan movies, Shah Rukh Khan inter religion marriage

शाहरुख खान ने एक बार टीवी शो में अपने और अपनी पत्नी के धर्म पर इमोशनल होते हुए कहा था कि उन्होंने कभी एक-दूसरे के धर्म पर बात नहीं की थी. वे बोले थे, ‘मेरी बीवी हिंदू है, मैं मुसलमान हूं और मेरे बच्चे जो हैं, वो हिंदुस्तान हैं.’ एक्टर का बयान उनके खुले बर्ताव को भी दर्शाता है. (फोटो साभार: Instagram@iamsrk)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Suhana Khan, Shah Rukh Khan, gauri khan, Suhana Khan religion, Shah Rukh khan gauri khan marriage, Shah Rukh Khan movies, Shah Rukh Khan inter religion marriage

शाहरुख खान ने उस शो में सुहाना से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था, जब वह बेटी को स्कूल फॉर्म भरने में मदद कर रहे थे. उन्होंने धर्म के कॉलम में किसी संप्रदाय का नाम न लिखकर ‘इंडियन’ लिखा था. (फोटो साभार: Instagram@suhanakhan2)

Suhana Khan, Shah Rukh Khan, gauri khan, Suhana Khan religion, Shah Rukh khan gauri khan marriage, Shah Rukh Khan movies, Shah Rukh Khan inter religion marriage

शाहरुख ने बताया कि उनकी बेटी जब छोटी थी, तब उन्होंने स्कूल का फॉर्म भरते वक्त पूछा, ‘पापा हम कौन से रिलिजन के हैं?’ किंग खान ने अपने अंदाज में जवाब दिया, ‘मैं उसमें लिखा कि हम इंडियन ही हैं यार, कोई रिलिजन नहीं हैं. और होना भी नहीं चाहिए.’ (फोटो साभार: Instagram@suhanakhan2)

Suhana Khan, Shah Rukh Khan, gauri khan, Suhana Khan religion, Shah Rukh khan gauri khan marriage, Shah Rukh Khan movies, Shah Rukh Khan inter religion marriage

शाहरुख खान ने गौरी खान से शादी के शुरुआती दौर का किस्सा सुनाया. वे जब गौरी के परिवार से मिलवाने के लिए गए थे, तब अपना नाम ‘अभिनव’ रख लिया था, ताकि धर्म की दीवार आड़े न आए.(फोटो साभार: Instagram@iamsrk)

Suhana Khan, Shah Rukh Khan, gauri khan, Suhana Khan religion, Shah Rukh khan gauri khan marriage, Shah Rukh Khan movies, Shah Rukh Khan inter religion marriage

शाहरुख खान ने अपनी शादी के वक्त अपने ससुरालवालों के साथ प्रैंक किया था. उन्होंने कहा था कि शादी के बाद गौरी हर वक्त बुर्का लगा के रखेगी और उसका नाम आयशा होगा. (फोटो साभार: Instagram@suhanakhan2)

Suhana Khan, Shah Rukh Khan, gauri khan, Suhana Khan religion, Shah Rukh khan gauri khan marriage, Shah Rukh Khan movies, Shah Rukh Khan inter religion marriage

शाहरुख खान ने असल में मजाक के जरिये उन रूढ़ियों पर तंज था जो अक्सर ऐसी शादियों से जुड़ी होती हैं. उन्होंने साबित किया कि आपसी सम्मान और हंसी-मजाक से बड़े मतभेदों को सुलझाया जा सकता है. शाहरुख और गौरी की शादी 1991 में हुई थी. वे बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल हैं. वे अपने घर ‘मन्नत’ में दीपावली और ईद दोनों त्योहार बड़े धूमधाम से मनाते हैं. (फोटो साभार: Instagram@suhanakhan2)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘हमारा धर्म कौन सा है?’ सुहाना खान के सवाल पर शाहरुख जब हुए इमोशनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP