1 सप्ताह में रिलीज हुईं बाप-बेटे की फिल्में, एक हुई ब्लॉकबस्टर, दूसरे निकली और भी आगे, तोड़े रिकॉर्ड – bajrangi bhaijaan salman khan royal kingdoms like mahishmati bahubali kattappa movies Father Son Two film release within 7 day both turn blockbuster
Last Updated:
Bollywood Blockbuster Movies : बॉक्स ऑफिस पर बड़े बजट की फिल्मों का क्लैश कई बार देखने को मिल चुका है. आमिर खान और सनी देओल तो बॉक्स ऑफिस पर कई बार भिड़ चुके हैं. पिता-पुत्र की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टकराव बहुत कम देखने को मिला है. 11 साल पहले ऐसा ही कारनाम देखने को मिला था. बाप-बेटे की फिल्में सिनेमाघरों में दिन के अंतराल में रिलीज हुई थीं. दिलचस्प बात यह है कि दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. बेटे की फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. पिता की फिल्म ने भी कई रिकॉर्ड बनाए थे. ये दोनों फिल्में कौन सी थीं, पिता-पुत्र की जोड़ी किसकी थी, आइये जानते हैं दिलचस्प फैक्ट्स……..

2015 का साल बॉलीवुड के लिए बहुत लकी रहा था. इस साल मई माह में ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ फिल्म पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया. फिर आया जुलाई माह. इसी माह में 7 दिन के अंतराल में दो ऐसी फिल्में रिलीज हुईं जिनमें पिता-पुत्र के बीच मुकाबला था. दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त फाइट देखने को मिली. हम बात कर रहे हैं ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘बाहुबली- द बिगनिंग’ फिल्म की. बाहुबली जहां 10 जुलाई 2015 में रिलीज हुई थी, वहीं ‘बजरंगी भाईजान’ 17 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में आई थी. ‘बाहुबली’ को जहां एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया था, वहीं बजरंगी भाईजान की कहानी वी. विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी थी. आइये जानते हैं दोनों फिल्मों से जुड़े दिलचस्प किस्से…

सबसे पहले बात करते हैं 10 जुलाई 2015 को रिलीज हुई बाहुबली : द बिगनिंग की, जिसका डायरेक्शन एसएस राजामौली ने किया था. साउथ की इस फिल्म में प्रभाष, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्यराज लीड रोल में नजर आए थे. यह साउथ की पहली ऐसी फिल्म थी जिसका बजट 180 करोड़ था. यह भारतीय सिनेमा की एक एपिक फिल्म मानी जाती है. फिल्म की कहानी 9वीं शाताब्दी की थी. अर्का मीडिया वर्क्स के बैनर तले फिल्म को प्रोड्यूस किया गया था. पूरी फिल्म तीन साल में बनकर तैयार हुई. फिल्म की 90 फीसदी शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में हुई थी. रामोजी फिल्म सिटी की 100 एकड़ जमीन का इस्तेमाल फिल्म के वॉर सीन शूट करने के लिए किया गया था.600 से ज्यादा टेक्निशयन ने 16 स्टूडियो में विजुअल इफेक्ट्स का काम किया था.

बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने बताया था कि उनके पिता ने शिवगामी की कहानी उन्हें सुनाई थी. वो चाहते थे कि राजामौली इस पर फिल्म बनाएं. बाहुबली का कैरेक्टर बहुत बाद में दिमाग में आया था. ऐसे में पूरी स्क्रिप्ट चेंज की गई. इस फिल्म में काम करने के दौरान साउथ के सुपरस्टार प्रभाष ने पूरे तीन साल कोई फिल्म नहीं की थी. इस फिल्म के वीएफएक्स बहुत शानदार थे. वीएफएक्स का इतना शानदार इस्तेमाल पहले किसी और फिल्म में दिखाई नहीं देता. वीएफएक्स में करीब 88 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. फिल्म के हर एक्शन-सीन-कहानी को कहने का ढंग अनूठा था. फिल्म इतने बड़े स्केल पर बनाई गई थी कि दर्शक हैरान रह गए. फिल्म के वीएफएक्स का काम पांच देशों में हुआ था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम पूरे एक साल तक चला था. बड़े-बड़े महल-वॉटरफॉल सबके सेट डिजाइन किए गए थे. 45 फीट ऊंचा सेट बनाया गया था.<br />1000 वर्कर ने 200 दिन काम किया, तब जाकर सभी सेट 20 एकड़ में तैयार हुए थे. राणा दग्गुबाती ने इस फिल्म के लिए 33 किलो वजन गेन किया था.<br />फिल्म में शिवगामी का रोल सबसे पहले श्री देवी को ऑफर हुआ था. उन्होंने 6 करोड़ की फीस मांगी थी. प्रोड्यूसर ने उनकी मांग ठुकरा दी और राम्या कृष्णन को इस रोल के लिए फाइनल कर लिया. शिवगामी के किरदार को राम्या ने अमर कर दिया.

फिल्म का ओपनिंग शॉट केरल के अथिरापल्ली वॉटरफॉल्स पर फिल्माया गया था. डायरेक्टर एसएस राजामौली चाहते थे कि कोई नवजात उस सीन में आए लेकिन मेकर्स को कोई न्यूबॉर्न बेबी नहीं मिला. किसी तरह से न्यूबॉर्न बेबी मिला. अथिरापल्ली वॉटरफॉल्स पर फिल्माए गए सीन में बाद में VFX जोड़े गए ताकि सीन रियल लगें. फिल्म ने वर्ल्ड वाइड करीब 650 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और ब्लॉकबस्टर मूवी साबित हुई थी. बाहुबली फिल्म की कहानी चालुक्य राजा पुलकिशन द्वितीय से भी काफी हद तक प्रेरित है. मूवी देखने के बाद सबके मन में एक ही सवाल था आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? दर्शकों को इस सवाल का जवाब बाहुबली 2 में मिला था. बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1600 करोड़ की कमाई की थी.

बाहुबली के रिलीज होने के 7 दिन बाद सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान 17 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में आई थी. यह एक कॉमेडी ड्रामा फिउल्म थी जिसकी कहानी डायरेक्टर एसएस. राजामौली के पिता वी. विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी थी. फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर, हर्षाली मल्होत्रा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में थे. फिल्म में मुन्नी का रोल हर्षाली मल्होत्रा ने निभाया था. फिल्म में एक छोटे से रोल में ओमपुरी नजर आए थे. फिल्म की कहानी दिल छू लेने वाली थी. इस फिल्म में सलमान खान ने शानदार एक्टिंग की थी. यह उनके करियर की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है. बजरंगी भाईजान में सलमान खान ने पवन नाम के एक युवक का रोल निभाया था जो वो एक पाकिस्तानी बच्ची को उसके घर पहुंचाने के लिए अपनी जान मुश्किल में डाल देते हैं.

सलमान खान ने पवन कुमार चतुर्वेदी का किरदार निभाया था जो हनुमान भक्त है. अपने मां से बिछुड़ी पाकिस्तान की एक छोटी सी बच्ची को उसके घर पहुंचाता है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री बहुत फनी अंदाज में हुई थी. उनका नाम पाकिस्तानी रिपोर्टर चांद नवाब से इंस्पायर्ड था. चांद नवाब का ‘ईद वाला वीडियो’ सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था. यह नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सलमान खान के साथ दूसरी फिल्म थी. इससे पहले दोनों ने ‘किक’ (2014) में काम किया था.

‘बजरंगी भाईजान’ के एक सीन को लेकर फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान और सेंसर बोर्ड में जमकर तकरार हुई थी. फिल्म में जब सलमान खान मुन्नी को लेकर पाकिस्तान जाते हैं, तो वहा एक मौलाना करते हैं. मौलाना का किरदार ओमपुरी ने निभाया था. सलमान खान मौलाना से ‘खुदा हाफिज’ कहकर अभिवादन करते हैं, जवाब में मौलाना ‘जय श्री राम’ बोलते हैं. इस सीन पर सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी लेकिन कबीर खान अड़ गए. इसी सीन पर थिएटर्स में दर्शक झूम उठे थे. थिएटर्स जय श्री राम के नारे गूंज उठे थे.

मुन्नी का किरदार हर्षाली मल्होत्रा ने निभाया था. फिल्म दिखाती है कि दोनों देशों की आम आवाम अमन-शांति चाहती है. दिलचस्प बात यह है कि बजरंगी भाईजान फिल्म की कहानी बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली के पिता केवी. विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी थी. पहले वह इस फिल्म को सुपरस्टार आमिर खान के साथ बनाना चाहते थे. आमिर खान ने ही इस फिल्म में सलमान खान को लेने की सलाह दी थी. आमिर खान ने एक इंटरव्यू में इसका दावा किया था.

फिल्म में प्रीतम के म्यूजिक से सजे कुल 11 गाने रखे गए थे. करीब 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने इंडिया में 444 करोड़ का जबकि वर्ल्ड वाइड 900 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. यह एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. भारत के अलावा पाकिस्तान में भी इस फिल्म ने करीब 54 करोड़ की कमाई की थी.