How to remove excess oil from sabzi। सब्जी में ज्यादा तेल हो जाए तो ऐसे करें बैलेंस, आसान किचन टिप्स.
Last Updated:
किचन में खाना बनाते समय छोटी-सी गलती भी बड़ी परेशानी बन सकती है, खासकर तब जब सब्जी में जरूरत से ज्यादा तेल चला जाए. ऐसी सब्जी न सिर्फ खाने में भारी लगती है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी ठीक नहीं मानी जाती. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान और स्मार्ट किचन टिप्स अपनाकर ज्यादा तेल वाली सब्जी को आसानी से बैलेंस किया जा सकता है.

कई बार सब्जी बनाते समय थोड़ा सा ध्यान भटक जाए तो कढ़ाही में जरूरत से ज्यादा तेल चला जाता है. ऐसी स्थिति में सब्जी देखने में भले ही अच्छी लगे, लेकिन उसका स्वाद और सेहत दोनों पर असर पड़ सकता है.

ज्यादा तेल वाली सब्जी खाने से पेट भारी लग सकता है और कई लोगों को एसिडिटी या अपच की समस्या भी हो जाती है. अच्छी बात यह है कि अगर गलती से सब्जी में भर-भरकर तेल चला गया हो, तो कुछ आसान किचन टिप्स की मदद से उसे आसानी से बैलेंस किया जा सकता है, बिना सब्जी को फेंके या दोबारा बनाने की जरूरत के.

सबसे आसान और कारगर तरीका है अतिरिक्त तेल निकालना. अगर सब्जी में ऊपर की तरफ तेल तैरता हुआ दिख रहा है, तो चम्मच या करछी की मदद से धीरे-धीरे तेल निकाल लें. इसके लिए आप टिश्यू पेपर या साफ कॉटन कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. सब्जी को हल्का सा साइड में झुकाकर ऊपर जमा तेल को सोख लें. यह तरीका खासतौर पर ग्रेवी वाली सब्जियों में बहुत अच्छा काम करता है और स्वाद पर भी ज्यादा असर नहीं डालता.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सब्जी मिलाई जा सकती है. इससे तेल अपने आप बैलेंस हो जाता है और सब्जी की मात्रा भी बढ़ जाती है. ग्रेवी वाली सब्जी में थोड़ा सा उबली हुई दाल या बेसन का घोल डालने से भी तेल का असर कम हो जाता है और ग्रेवी की कंसिस्टेंसी बेहतर हो जाती है. दूसरा असरदार तरीका है सब्जी में उबली हुई सब्जियां या दाल मिलाना. अगर सूखी सब्जी में ज्यादा तेल हो गया है, तो उसमें उबले आलू, मटर, पनीर या कोई भी हल्की सब्जी मिलाई जा सकती है. इससे तेल अपने आप बैलेंस हो जाता है और सब्जी की मात्रा भी बढ़ जाती है. ग्रेवी वाली सब्जी में थोड़ा सा उबली हुई दाल या बेसन का घोल डालने से भी तेल का असर कम हो जाता है और ग्रेवी की कंसिस्टेंसी बेहतर हो जाती है.

तीसरा तरीका है मसालों और खटास का सही इस्तेमाल. ज्यादा तेल वाली सब्जी में थोड़ा सा टमाटर प्यूरी, दही या इमली का पानी डालने से तेल का भारीपन कम महसूस होता है. खट्टापन तेल को बैलेंस करने में मदद करता है और सब्जी का स्वाद भी फ्रेश लगने लगता है. ध्यान रखें कि दही डालते समय आंच धीमी रखें और लगातार चलाती रहें, ताकि दही फटे नहीं. यह तरीका खासकर पनीर, आलू और मिक्स वेज जैसी सब्जियों में अच्छा काम करता है.

एक और आसान उपाय है सूखे आटे या ब्रेड क्रम्ब्स का इस्तेमाल. अगर सब्जी बहुत ज्यादा ऑयली हो गई हो, तो उसमें थोड़ा सा गेहूं का आटा भूनकर या ब्रेड के सूखे टुकड़े क्रश करके मिला दें. ये तेल को सोख लेते हैं और सब्जी को गाढ़ापन भी देते हैं. हालांकि, इस तरीके का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें, ताकि सब्जी का स्वाद और टेक्सचर ज्यादा न बदले. सूखी सब्जियों में यह तरीका ज्यादा फायदेमंद होता है.

अगर सब्जी को पूरी तरह बैलेंस करना मुश्किल लग रहा हो, तो उसे नई सब्जी के साथ मिक्स किया जा सकता है. उसी तरह की कम तेल वाली एक और सब्जी बनाकर दोनों को मिला दें. इससे तेल अपने आप डायल्यूट हो जाता है और स्वाद भी संतुलित रहता है. साथ ही, परोसते समय सब्जी के साथ सादा चावल, रोटी या दही परोसें, ताकि ज्यादा तेल का असर पेट पर न पड़े.