‘हैप्पी बर्थडे माय हार्ट, आई लव यू’, ऋतिक रोशन के 52वें जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने दिल खोलकर लुटाया प्यार
Last Updated:
ऋतिक रोशन ने 10 जनवरी को अपना 52वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद ने कुछ अनदेखी तस्वीरें के साथ एक प्यार नोट लिखा और खुलेआम ऋतिक रोशन को आई लव यू कहा. इस प्यारी सी पोस्ट के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

ऋतिक रोशन के 52वें बर्थडे पर एक्ट्रेस सबा आजाद ने दिल खोलकर प्यार लुटाया. कई तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने ऋतिक को अपना दिल और प्यार बताया. सबा का बर्थडे विश वाला ये पोस्ट ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सबा पोस्ट में ऋतिक की एक सनकिस्ड तस्वीर भी शेयर की है. इस तस्वीर में ऋतिक मुस्कुरा रहे हैं और सीधे कैमरे की तरफ देख रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sabazad)

सबा आजाद ने कैप्शन में लिखा,”दुनिया में मुझे सबसे ज्यादा खुशी तब मिलती है जब तुम्हें खुश देखती हूं. साल के सबसे अच्छे दिन पर मैं तुम्हारे लिए खुशियां, सुकून भरे दिन, रचनात्मकता से भरे काम, तुम्हारी प्रतिभा के लायक काम, सोचने पर मजबूर करने वाली किताबें, दोस्तों और परिवार के साथ समय और अनंत शांति की कामना करती हूं. हैप्पी बर्थडे माय हार्ट. आई लव यू. ऋतिक.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sabazad)

ऋतिक ने सबा आज़ाद के साथ अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर सार्वजनिक किया था. दोनों पहली बार करण जौहर के 50वें बर्थडे सेलिब्रेशन में साथ नजर आए थे. इसके बाद से वे अपने रिश्ते को लेकर काफी खुले हैं और अक्सर अपनी छुट्टियों की तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sabazad)
Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2022 की शुरुआत में बॉलीवुड फैंस उस वक्त हैरान रह गए जब सुपरस्टार ऋतिक रोशन को मुंबई में एक शांत डिनर के बाद एक्ट्रेस-म्यूजिशियन सबा आज़ाद के साथ हाथ में हाथ डाले देखा गया. जो बातें एक नए रोमांस की फुसफुसाहट से शुरू हुई थीं, वह जल्द ही इंडस्ट्री के सबसे चर्चित रिश्तों में बदल गईं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sabazad)

इन दोनों की जोड़ी कई लोगों को अनोखी लगी. ऋतिक के पीछे दशकों की स्टारडम है और सबा, एक फ्री-स्पिरिटेड इंडी आर्टिस्ट जो अपनी अलग पहचान बना रही हैं. लेकिन दोनों ने मिलकर एक ऐसा रिश्ता बनाया है जो बेहद मॉडर्न लगता है, जिसमें क्रिएटिविटी, दोस्ती और खुलेपन की झलक है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sabazad)

ऋतिक रोशनल ने सबा के काम को सोशल मीडिया पर लाइक करने से शुरू हुई थी. बातचीत मुलाकातों में बदल गई और जल्द ही सबा को ऋतिक के फैमिली गैदरिंग्स में देखा जाने लगा, यहां तक कि उन इवेंट्स में भी जहां उनकी एक्स-वाइफ सुज़ैन खान भी मौजूद थीं, जो इस बात का हिंट है कि सबा को कितनी आसानी से ऋतिक की दुनिया में जगह मिल गई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sabazad)

दोनों ने कभी भी पब्लिक अपीयरेंस से परहेज नहीं किया, वे साथ में शादियों, पार्टियों और छुट्टियों में जाते रहे, और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यार भरे पलों की झलकियां शेयर करते रहे. उम्र के अंतर को लेकर ट्रोलिंग और कमेंट्स का सामना करने के बावजूद ऋतिक और सबा ने कभी परवाह नहीं की. उन्होंने खुलेआम अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की, ऋतिक ने दिल से लिखे नोट्स और कैंडिड फोटोज शेयर किए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sabazad)

दिसंबर 2025 में ऋतिक ने दोनों की शैडो इमेज शेयर करते हुए लिखा, “हमारे पास कुछ खुशहाल परछाइयां नाचती हुई दिखीं. 2025 बहुत ही खुशहाल नोट पर खत्म हो रहा है.” यह पोस्ट उनके रिश्ते की सहजता और खुशी को दिखाता है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sabazad)

सबा आज़ाद सिर्फ ऋतिक की पार्टनर नहीं हैं, बल्कि वे एक टैलेंटेड एक्ट्रेस और म्यूजिशियन भी हैं, जिन्हें ‘मुझसे फ्रैंडशिप करोगे’ जैसी फिल्मों और इंडी म्यूजिक कोलैबोरेशन के लिए जाना जाता है. उनकी इंडिविजुअलिटी और आर्टिस्टिक स्पिरिट ऋतिक के बड़े स्टारडम को खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट करती है, जिससे ये दोनों बॉलीवुड के सबसे दिलचस्प कपल्स में से एक बन गए हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sabazad)