muzaffarpur famous raspua sweet vanshi jalpan recipe bihar food

Share to your loved once


Last Updated:

Muzaffarpur Famous Raspua Sweet: अगर आप मीठे के शौकीन हैं, तो मुजफ्फरपुर का ‘रसपुआ’ आपका दिल जीत लेगा. ड्राई फ्रूट्स और छेने के स्वाद से भरपूर इस मिठाई को जब मलाई के साथ परोसा जाता है, तो स्वाद दोगुना हो जाता है. वंशी जलपान के संचालक रविन्द्र से जानिए इस खास मिठाई को तैयार करने का पूरा सीक्रेट और इसकी मेकिंग प्रोसेस.

ख़बरें फटाफट

मुजफ्फरपुरः मुजफ्फरपुर में मकर संक्रांति को लेकर पारंपरिक व्यंजनों की मांग तेज हो गई है. ठंड के मौसम और सकरात के मौके पर लोग दही-चूड़ा के साथ कुछ खास और मीठा खाने को पसंद कर रहे हैं. ऐसे में शहर में एक बार फिर देसी मिठाई रसपुआ लोगों की पसंद बन रही है. खासकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग में इसकी मांग तेजी से बढ़ी है.

पारंपरिक तरीके बनती है ये मिठाई
शहर के समाहरणालय परिसर स्थित वंशी जलपान पर इन दिनों रसपुआ की खास धूम देखने को मिल रही है. यहां पारंपरिक अंदाज में तैयार किया गया रसपुआ लोगों को खूब भा रहा है. आलम यह है कि कई लोग न सिर्फ मौके पर बैठकर इसका स्वाद ले रहे हैं, बल्कि अपने घर और रिश्तेदारों के लिए भी रसपुआ पैक कराकर ले जा रहे हैं. खासतौर पर बच्चों में इस मिठाई को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.

ऐसे बनता है रसपुआ
वंशी जलपान के संचालक रविन्द्र बताते हैं कि रसपुआ को पूरी तरह देसी तरीके से तैयार किया जाता है. इसके निर्माण में सूजी और खोया का इस्तेमाल किया जाता है. तैयार मिश्रण को आकार देने के बाद इसे चीनी के पाक यानी चासनी में डाला जाता है. जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. स्वाद को और खास बनाने के लिए इसमें छेना के साथ ड्राई फ्रूट मिलाए जाते हैं. अंत में रसपुआ के ऊपर मलाई डाली जाती है, जो इसकी खूबसूरती के साथ-साथ स्वाद को भी दोगुना कर देती है.

मकर संक्रांति में इसका होता है विशेष महत्व
रविन्द्र का कहना है कि ठंड के मौसम में लोग अलग-अलग तरह के व्यंजन पसंद करते हैं. मकर संक्रांति के समय मीठे का विशेष महत्व होता है. दही-चूड़ा के साथ कुछ मीठा खाने की परंपरा है. बचपन में हमारे दादा और पिता जी भी रसपुआ बनाते थे. उसी परंपरा को हम आज भी निभा रहे हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि स्वाद को थोड़ा अलग और खास बनाने के लिए इसमें चीनी का पाक मिलाया जा रहा है.

एक रसपुआ की कीमत मात्र इतनी
उन्होंने बताया कि रसपुआ पूरी तरह शुद्ध सामग्री से तैयार किया जाता है. एक रसपुआ की कीमत मात्र 20 रुपये रखी गई है. ताकि हर वर्ग के लोग इसका आनंद ले सकें. मकर संक्रांति के मौके पर बढ़ती मांग को देखते हुए वंशी जलपान पर रोजाना बड़ी संख्या में रसपुआ तैयार किए जा रहे हैं.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homelifestyle

मलाई की चादर और ड्राई फ्रूट्स का तड़का! इस देसी मिठाई में गजब स्वाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP