SHATAK Poster: आरएसएस पर बनेगी फिल्म, 100 साल के ऐतिहासिक सफर को ‘शतक’ में दिखाएंगे मेकर्स, मोशन पोस्टर रिलीज
Last Updated:
MOVIE On RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर फीचर फिल्म ‘शतक’ की घोषणा हुई, जिसे आशीष मल्ल निर्देशित करेंगे और वीर कपूर प्रोड्यूस करेंगे. फिल्म इसी साल रिलीज होगी. फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है.
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर फिल्म बनेगी. (फोटो साभारः Instagram videograb @taranadarsh)मुंबई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर लिए हैं. इस महत्वपूर्ण पड़ाव को सेलिब्रेट करने के लिए एक फीचर फिल्म ‘शतक’ की आधिकारिक घोषणा हो गई है. यह फिल्म आरएसएस के 100 वर्षों के सफर को बड़े पर्दे पर दिखाएगी, जिसमें संघ की स्थापना से लेकर उसके योगदान और विकास की कहानी को दिखाया जाएगा. आशीष मल्ल के निर्देशन में बन रही फिल्म के प्रोड्यूसर वीर कपूर हैं और आशीष तिवारी को-प्रोड्यूस करने के लिए तैयार हैं. ‘शतक’ अदा 360 डिग्री एलएलपी की प्रस्तुति है.
मेकर्स ने बताया कि ‘शतक’ इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म आरएसएस की विचारधारा, उसके सामाजिक कार्यों और राष्ट्रीय योगदान को केंद्र में रखकर बनाई गई है. ‘शतक’ आरएसएस के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी.
‘शतक’ फिल्म में इन 100 सालों की प्रमुख घटनाओं, संघर्षों और उपलब्धियों को दिखाया जाएगा. मेकर्स का कहना है कि यह फिल्म न सिर्फ आरएसएस के सदस्यों बल्कि आम दर्शकों के लिए भी प्रेरणादायक होगी. फिल्म समीक्षक और विश्लेषक तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर के साथ दर्शकों को यह जानकारी दी.
View this post on Instagram