11 january 2026 ka panchang | magh maas ashtami tithi 2026 panchang | Sunday ka shubh ashubh muhurat or shubh yog | 11 जनवरी 2026 का पंचांग

Share to your loved once


Last Updated:

11 January 2026 Panchang: सभी वैदिक कर्म जैसे व्रत, पूजन, हवन, श्राद्ध, संस्कार पंचांग देखकर ही किए जाते हैं. शास्त्रों में स्पष्ट है कि अशुद्ध काल में किया गया शुभ कर्म भी फलहीन हो सकता है इसलिए कोई भी शुभ कार्य करने से पहले पंचांग देखा जाता है. आज ही आप 11 जनवरी के शुभ अशुभ मुहूर्त और योग के बारे में जान सकते हैं.

<strong>11 January 2026 Panchang:</strong> हर दिन नई तिथि और मुहूर्त के साथ आता है और हिंदु सनातन धर्म में मुहूर्त और विशेष तिथि का बहुत महत्व है. कोई भी शुभ कार्य या कुछ भी करने से पहले पंचांग से शुभ-अशुभ मुहूर्त के बारे में देखा जाता है. पंचांग भारतीय सनातन परंपरा में समय-निर्णय का मूल आधार है. शास्त्रों में कहा गया है, कालः कर्मफलदाता अर्थात समय ही कर्मों के फल का निर्धारक है और उसी समय को शुद्ध रूप से जानने का साधन पंचांग है. पंचांग पांच अंगों से बना है, जो तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण हैं. इन्हीं पांचों के समन्वय से शुभ-अशुभ काल का ज्ञान होता है. आज हम आपको 11 जनवरी दिन रविवार का पंचांग बताने जा रहे हैं, आज ही आप 11 जनवरी के शुभ अशुभ मुहूर्त के बारे में जान लें…

बिना तिथि और शुभ मुहूर्त के कोई नया कार्य नहीं किया जाता. 11 जनवरी का दिन शुभ रहने वाला है क्योंकि 11 जनवरी, वार रविवार को भद्रा का साया नहीं रहेगा, लेकिन कुछ समय के लिए राहुकाल रहेगा. तिथि की बात करें तो 11 जनवरी के दिन सुबह 10 बजकर 20 मिनट तक अष्टमी रहेगी, उसके बाद नवमी लग जाएगी. तो चलिए 11 जनवरी के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में विस्तार से जानते हैं.

शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से लेकर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 50 मिनट से लेकर 6 बजकर 8 मिनट तक रहेगा. अमृत काल मुहूर्त सुबह 11 बजकर 8 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. 11 जनवरी को विजय मुहूर्त नहीं लगने वाला है, जबकि ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से लेकर 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अशुभ मुहूर्त की बात करें तो राहुकाल शाम 4 बजकर 24 मिनट से लेकर 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल दोपहर 3 बजकर 6 मिनट से लेकर 4 बजकर 24 मिनट तक रहेगा, जबकि यमगण्ड काल दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से लेकर 1 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. दुर्मुहूर्त शाम 4 बजकर 19 मिनट से लेकर 5 बजकर 1 मिनट तक रहेगा. आडल योग 11 जनवरी को दिन में 2 बार लगने वाला है. पहला मुहूर्त सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगा, जबकि दूसरा मुहूर्त शाम 6 बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 15 मिनट (जनवरी 12) तक रहेगा.

बात अगर रविवार की करें तो सूर्योदय सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 43 मिनट पर होगा, जबकि चन्द्रोदय सुबह 1 बजकर 48 मिनट (12 जनवरी) पर होगा और अगले दिन दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक रहेगा. रविवार के दिन दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा. 11 जनवरी को कोई मासिक त्योहार नहीं है.

रविवार के दिन तांबे के पात्र में जल, लाल फूल, थोड़ा सा रोली मिलाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्यदेव को अर्घ्य दें. साथ ही इस दिन गेहूं, गुड़, तांबा, लाल कपड़ा आदि सूर्य से संबंधित चीजों का दान करना फायदेमंद माना जाता है और इस दिन नमक का सेवन भी नहीं करना चाहिए. इस दिन किए दान और अर्घ्य से कुंडली में ग्रहों का शुभ फल मिलता है और कई समस्याओं से राहत भी मिलती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

आज ही जानें कल का पंचांग, रविवार को भद्रा का साया नहीं, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP