सर्दियों में तिल से बनी मिठाइयों की लोकप्रियता और सेहत के फायदे.

Share to your loved once


Last Updated:

सर्दियों का मौसम आते ही तिल की मिठाइयां हर किसी की पसंद बन जाती हैं. लड्डू, बर्फी, गजक और कतली न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं. ठंड में शरीर को गर्म और ताकतवर बनाने वाली ये पारंपरिक मिठाइयाँ हर उम्र के लोगों की पहली पसंद हैं.

news 18

सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में तिल से बनी मिठाइयों की खास रौनक देखने को मिलती है. ठंड के दिनों में तिल से बनने वाली मिठाइयों की मांग अचानक बढ़ जाती है, क्योंकि इन्हें न सिर्फ स्वाद के लिए बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. यही वजह है कि तिल से बनी मिठाइयां खासतौर पर सर्दियों में ही बनाई और खाई जाती हैं. तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन और ऊर्जा देने वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं.

news 18

 जो ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने और ताकत देने का काम करते हैं. इसी कारण लोग सर्दियों के दिनों में तिल से बनी मिठाइयों को बड़े चाव से खाते हैं. बाजार में इन दिनों तिल से बनी कई पारंपरिक मिठाइयाँ उपलब्ध हैं. जिनमें सबसे पहले नाम आता है, तिल के लड्डू का गुड़ और तिल से तैयार किए जाने वाले ये लड्डू सर्दियों की सबसे लोकप्रिय मिठाइयों में शामिल हैं.

news 18

 बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग में इनकी खास पसंद देखी जाती है. दूसरे नंबर पर है.तिल की बर्फी यह मिठाई तिल और गुड़ या शक्कर से बनाई जाती है. जिसकी मिठास और कुरकुरापन लोगों को खूब भाता है. सर्दियों में यह मिठाई मिठाई की दुकानों पर विशेष रूप से तैयार की जाती है. जो सर्दियों के दिनों में लोगों की पहली पसंद बन जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

news 18

 इसके अलावा तिल की गजक भी सर्दियों की पहचान मानी जाती है. पतली कुरकुरी और स्वादिष्ट गजक खासतौर पर ठंड के मौसम में ही मिलती है. इसे बनाना समय और मेहनत का काम होता है, इसलिए इसकी उपलब्धता भी सीमित समय के लिए रहती है और यह सबसे अधिक पसंद की जाने वाली मिठाइयों में से एक होती है. जो हर वर्ग के व्यक्ति को काफी अधिक पसंद आती है.

news 18

चौथी खास मिठाई है, तिल से बने कतली ये न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं. बल्कि लंबे समय तक खराब भी नहीं होते जिससे लोग इन्हें घर ले जाकर भी बड़े चाव से खाते हैं. लोगों की मानें तो सर्दियों में तिल से बनी मिठाइयों की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक हो जाती है. बाजार में इन मिठाइयों के दाम भी अलग-अलग होते हैं. जो गुणवत्ता और तिल की शुद्धता पर निर्भर करते हैं. तिल से बनी ये पारंपरिक मिठाइयां न सिर्फ सर्दियों के स्वाद को खास बनाती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में तिल से बनी मिठाइयों की लोकप्रियता और सेहत के फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP