Gujarat giants defend highest total in WPL history: गुजरात जॉइंट्स ने डिफेंड किया सबसे बड़ा स्कोर, आखिरी ओवर में यूपी वॉरियर्स को हराया, लिचफील्ड ने रोक दी थी सांसे
Last Updated:
Gujarat Giants wins: गुजरात जाइंट्स ने डब्ल्यूपीएल 2026 के अपने पहले मैच में यूपी वॉरियर्स को 10 रन से हरा दिया. गुजरात की जीत में बैटिंग में जहां कप्तान एश्ले गार्डनर और डेब्यूटेंट अनुष्का शर्मा ने धमाल मचाया वहीं गेंदबाजी में तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर जॉर्जिया वारेहम और सोफी डिवाइन ने कमाल किया. महिला प्रीमियर लीग में गुजरात ने अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया और उसे डिफेंड किया.
गुजरात ने आखिरी ओवर में डिफेंड किया अपना सबसे बड़ा टोटल. नई दिल्ली. गुजरात जॉइंट्स ने अपने पहले मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 10 रन से हरा दिया. गुजरात की महिला प्रीमियर लीग टूर्नामेंट इतिहास का यह सबसे बड़ा टोटल था जो उसने डिफेंड कर लिया. एशले गार्डनर की कप्तानी वाली गुजरात जॉइंट्स ने यूपी वॉरियर्स के सामने 208 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य रखा था. यूपी ने इस पहाड़नुमा लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट पर 197 रन बनाए. गुजरात की जीत में कप्तान एशलेघ गार्डनर और अनुष्का शर्मा ने जहां बैटिंग में शानदार प्रदर्शन किया वहीं गेंदबाजी में पेसर रेणुका सिंह ठाकुर, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वारेहम ने कमाल का प्रदर्शन किया.
गार्डनर के 65 रन के दम पर गुजरात जॉइंट्स ने 4 विकेट पर 207 रन बनाए
इससे पहले, कप्तान एशले गार्डनर के 65 रन और जॉर्जिया वेयरहैम के 10 गेंद में नाबाद 27 रन की मदद से गुजरात जाइंट्स ने 4 विकेट पर 207 रन बनाए. पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई गुजरात की टीम की तरफ से अनुष्का शर्मा (44) और गार्डनर ने तीसरे विकेट के लिये 103 रन की साझेदारी की. अनुष्का ने 30 गेंद में 44 रन बनाए जबकि गार्डनर ने 41 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए.
वेयरहैम ने आक्रामक पारी खेलकर गुजरात को 200 रन के पार पहुंचाया
इससे पहले सलामी बल्लेबाज सोफी डेवाइन छठे ओवर में 38 के स्कोर पर आउट हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी बल्लेबाज गार्डनर 18वें ओवर में सोफी एक्लेस्टोन का शिकार बनी लेकिन वेयरहैम ने एक चौके और तीन छक्के समेत आक्रामक पारी खेलकर गुजरात जाइंट्स को 200 रन के पार पहुंचाया. भारती फुलमाली सात गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद रही. यूपी वारियर्स के लिए एक्लेस्टोन ने 32 रन देकर दो विकेट लिए जबकि शिखा पांडे और डिएंड्रा डोटिन को एक एक विकेट मिला. भारत की स्टार गेंदबाज दीप्ति शर्मा को विकेट नहीं मिला. उन्होंने तीन ओवर में 32 रन दिए.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें