rahu gochar 2026 in young age Rashifal | rahu yuvavastha after 18 years lucky zodiac signs | 2026 में 18 डिग्री पर होंगे राहु, युवावस्था में कन्या, धनु समेत 4 राशियों को बदलेंगे किस्मत, रंक से बनेंगे राजा

Share to your loved once


Last Updated:

Rahu Gochar In Young Age: नए साल में राहु 18 डिग्री पर होने से कुंभ समेत कई राशियों को फायदा मिलेगा तो कुछ राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. इन राशियों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में अच्छा लाभ होगा. फुटपाथ से जमींदारों तक को राहत मिलेगी और धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. आइए जानते हैं राहु के युवावास्था से किन किन राशियों को फायदा होगा…

ख़बरें फटाफट

2026 में 18 डिग्री पर होंगे राहु, युवावस्था में धनु समेत 4 राशियों के लिए शुभ

Rahu Gochar 2026 In Young Age: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, प्रत्येक ग्रह नियमित अंतराल पर अपनी राशि बदलते रहते हैं. सभी ग्रहों में शनिदेव सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं, जो हर ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं. इसके बाद छाया ग्रह राहु-केतु का नंबर आता है, जो हर डेढ़ साल (लगभग 18 महीने) में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं. राहु और केतु हमेशा वक्री चाल चलते हैं यानी उल्टी दिशा में राशि परिवर्तन करते हैं. नए साल में राहु फिलहाल कुंभ राशि में हैं लेकिन दिसंबर 2026 में मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे, वहीं केतु फिलहाल सिंह राशि में विराजमान हैं लेकिन दिसंबर 2026 में कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. आइए जानते हैं राहु के युवावस्था में होने से किन किन राशियों को फायदा होगा…

राहु 2026 का पूरा गणित

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु हमेशा घुमावदार पथ या वक्र गति में चलते है. 30 दिसंबर 2025 को राहु 18 डिग्री पर थे और 18 डिग्री पर राहु की शक्ति कम होने लगती है. अगर राहु 12वें से 18वें अंश में हो तो वह युवा अवस्था में होते हैं, और राहु 15 अप्रैल 2026 तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं. 15 अप्रैल को राहु 12वें अंश में होंगे. राहु की युवा अवस्था कुछ राशियों के लिए बहुत बलवान हो सकती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है. वहीं कुछ राशियों को राहु की युवाअवस्था की वजह से परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है. राहु का 18 डिग्री में प्रवेश आपको युवावस्था की तरफ ले जाएगा और प्रतिदिन शक्ति का अनुभव होगा. आप काफी एक्टिव नजर आएंगे और सोच में भी बदलाव देखने को मिलेगा.

राहु की युवावस्था का कन्या राशि पर प्रभाव

कन्या राशि वालों के लिए राहु का युवावस्था में आना शुभ फलदायी रहने वाला है. राहु की वजह से कन्या राशि वालों का मकान व वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा और कई तरह के विवादों से मुक्ति भी मिलेगी. राहु की वजह से आपको अच्छा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. राहु जब धन-संपत्ति देना शुरू करता है, तो वह इतनी अधिक धन-संपत्ति देता है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. आपको जीवन के हर पहलू में सफलता मिलेगी और भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा. आपकी जिंदगी में भाग्य में बहुत तेजी से वृद्धि होने वाली है. सब कुछ बेहतर होने वाला है और कई समस्याओं से समाधान भी मिलेगा. इस राशि के छात्रों को विदेश जाकर पढ़ाई करने का समय आ रहा है.

राहु की युवावस्था का धनु राशि पर प्रभाव

राहु की युवावस्था धनु राशि वालों के लिए फायदेमंद होने वाली है क्योंकि राहु धनु राशि के धन भाव में स्थित हैं. इसके बाद यह छठे, आठवें और दसवें भाव में भी स्थित होते हैं. राहु की इस अवस्था की वजह से धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और कई कर्जों से राहत भी मिल सकती है. धनु राशि वालों को राहु की वजह से धन प्राप्ति के नए मार्ग मिलेंगे और परिवार में भी आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. परिवार के सदस्यों के लिए अच्छे दिन आने वाले हैं.

राहु की युवावस्था का कुंभ राशि पर प्रभाव

कुंभ राशि में जन्मे लोगों के लिए राहु की युवाअवस्था काफी शुभ रहने वाला है. राहु इस समय आपकी राशि के लग्न भाव यानी आपकी राशि में ही विराजमान हैं और इनका प्रभाव आपके सातवें, नौवें और 11वें भावों पर भी पड़ रहा है. इस वजह से कुंभ राशि वालों को बेहद अच्छा फायदा होगा. आपके सोचे हुए कार्यों को राहु पूरा करेगा और समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा. परिवार में अगर कोई टेंशन चल रही है तो वह खत्म हो जाएगी और आपकी सोच में काफी बदलाव आएंगे और चीजों को सही तरह से करना पसंद करेंगे.

राहु की युवावस्था का मीन राशि पर प्रभाव

मीन राशि वालों के लिए राहु का यौवन अवस्था में प्रवेश शुभ परिणाम ला सकता है. इस दौरान मीन राशि वालों का करियर में आत्मविश्वास नई ऊंचाइयों को छुएंगे और आमदनी में भी बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं. इस बार दोस्तों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और उनकी मदद से आपके कई कार्य पूरे होंगे. इस राशि वालों को नए सिरे से जीवन की शुरुआत करने का अवसर मिलेगा और लंबित कार्य अब पूरे होंगे. इस राशि के लव लाइफ वालों की स्थिति में सुधार आएगा और अगर कोई परेशानी चल रही है तो बातचीत से स्थिति में सुधार आएगा.

About the Author

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें

homeastro

2026 में 18 डिग्री पर होंगे राहु, युवावस्था में धनु समेत 4 राशियों के लिए शुभ



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP