Street Food: पकौड़ी वाला नाश्ता, जमशेदपुर में यहां महज ₹20 में उपलब्ध, 50 सालों से कायम है स्वाद का जादू

Share to your loved once


Last Updated:

जमशेदपुर के आम बागान स्थित मुन्ना पकौड़ी की दुकान पिछले 5 दशकों से स्वाद का केंद्र बनी हुई है. यहां मात्र ₹20 में पकौड़ी की प्लेट और ₹10 में समोसा, ब्रेड चॉप व फूलगोभी पकौड़ी जैसे आइटम मिलते हैं. शुद्ध तेल और घर जैसे स्वाद के कारण यहां आज भी पुराने दौर जैसा भरोसा कायम है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुरः जमशेदपुर में अगर कभी शाम ढलते ही नाश्ते की बात छिड़ जाए, तो आम बागान के समीप स्थित मुन्ना पकौड़ी का नाम अपने आप लोगों की जुबान पर आ जाता है. बीते करीब 50 वर्षों से यह छोटी-सी दुकान स्वाद और भरोसे का बड़ा पता बनी हुई है. शहर के पुराने लोग हों या आज की युवा पीढ़ी, हर कोई यहां की पकौड़ियों का दीवाना है.

दुकान के संचालक मुन्ना बताते हैं कि इस दुकान की शुरुआत उनके पिता जी ने की थी. वह दौर ऐसा था जब एक रुपए में एक प्लेट पकौड़ी मिलती थी, और उस प्लेट में इतनी पकौड़ियां होती थीं कि चार लोग भी पेट भरकर खा लेते थे. समय बदला, महंगाई बढ़ी, लेकिन स्वाद में कोई समझौता नहीं हुआ. आज भी ₹20 प्रति प्लेट में वही पुराना, खरा और लाजवाब स्वाद मिलता है, जिसे उनके पिता ने सालों पहले बनाए रखा था.

दुकान पर इतना कुछ उपलब्ध
अगर पकौड़ी की वैरायटी की बात करें तो शायद ही कोई ऐसी पकौड़ी हो जो यहां न मिलती हो. समोसा, आलू चॉप, ब्रेड चॉप, प्याजी, बैंगन भजिया, मिर्च भजिया सब कुछ यहां उपलब्ध है. लेकिन खास तौर पर फूलगोभी की पकौड़ी लोगों की पहली पसंद मानी जाती है. इसके अलावा प्याज की कचौड़ी और वेजिटेबल चॉप भी यहां खूब बिकती हैं. सबसे ज्यादा डिमांड में रहती है मिक्स वेज पकौड़ी, जिसमें कई सब्जियों का स्वाद एक साथ मिलता है. खास बात यह है कि हर एक आइटम मात्र ₹10 में मिल जाता है, जो आज के समय में अपने आप में बड़ी बात है.

शाम होते ही दुकान के बाहर लोगों की भीड़ कुछ ऐसी लगती है, मानो कोई भंडारा लगा हो. नाश्ता करने आए सुखविंदर जी बताते हैं कि यहां जितना भी खा लो, मन नहीं भरता. इसकी सबसे बड़ी वजह है शुद्ध तेल और घर जैसा स्वाद. वहीं मनप्रीत का कहना है कि यहां का ब्रेड चॉप जैसा स्वाद पूरे जमशेदपुर में कहीं नहीं मिलता.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

homelifestyle

पकौड़ी वाला नाश्ता, जमशेदपुर में यहां महज ₹20 में उपलब्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP