Pooja Vastrakar ruled out Smriti Mandhana RCB: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 में पहली जीत के बाद आरसीबी को बड़ा झटका लगा है. पूजा वस्त्राकर हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण दो सप्ताह के लिए टीम से बाहर हुईं.

Share to your loved once


Last Updated:

Pooja Vastrakar Injury: वूमेंस प्रीमयर लीग 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट के इस सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस मैच में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की, लेकिन इसके साथ टीम को एक बड़ा झटका भी लग गया है.

WPL में पहली जीत के साथ ही मंधाना की टीम को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिलपूजा वस्त्राकर को हुई हैमस्ट्रिंग इंजरी

नई दिल्ली: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत के साथ शुरुआत की. टूर्नामेंट का ये पहला मैच मुंबई इंडियंस के साथ था. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अंतिम ओवर तक गया, जहां नादिन डी क्लेर्क ने दमदार खेल दिखाते हुए आरसीबी को जीत दिलाई. हालांकि, इस जीत के साथ ही आरसीबी को एक बड़ा झटका भी लग गया है. दरअसल टीम की स्टार खिलाड़ी पूजा वस्त्राकर चोटिल हो गईं हैं. पूजा वस्त्राकर को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है.

ऐसे में उन्हें पूरी तरह से रिकवर में होने में कम से कम दो सप्ताह का समय लगेगा. इस तरह पूजा अब लगभग आधे सीजन के लिए बाहर हो गई हैं. बता दें कि पूजा को आरसीबी ने इस बार के ऑक्शन में 85 लाख रुपए खर्च कर अपने स्क्वाड में शामिल किया है. पिछले सीजन में पूजा मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल थीं. हालांकि, फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया. पूजा मुंबई के लिए तीन सीजन में खेली हैं. मुंबई ने WPL के तीनों सीजन में पूजा को 1.90 करोड़ की बड़ी रकम दी थी.

पूजा वस्त्राकर का WPL करियर

पूजा वस्त्राकर के WPL करियर की बात करें तो वह अब तक कुल 16 मैचों में मैदान पर उतरी हैं. इसमें उन्होंने गेंदबाजी में 28.85 की औसत से 7 विकेट हासिल की हैं. पूजा सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग 14 रन देकर 2 विकेट लेने का है. इसके अलावा बल्लेबाजी की बात करें तो पूजा ने 16 मैचों में 116.66 की स्ट्राइक रेट से 126 रन बनाए. हालांकि, उनके ये आंकड़े कुछ खास प्रभावी नहीं हैं, लेकिन पूजा किसी टीम के लिए एक एक्स फैक्टर ऑलराउंडर मानी जाती हैं.

वहीं भारतीय टीम में उनके प्रदर्शन की बात करें तो पूजा को अब तक 5 टेस्ट, 33 वनडे और 72 टी20 में खेलने का मौका मिला है. टेस्ट क्रिकेट में पूजा ने टीम इंडिया के लिए 15 विकेट हासिल किए हैं. वहीं वनडे क्रिकेट में पूजा ने कुल 27 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि टी20 में उन्होंने 58 विकेट झटके हैं. बॉलिंग के अलावा बल्लेबाजी में पूजा ने टेस्ट में 111 रन बनाए हैं. वहीं वनडे में पूजा ने 4 अर्धशतकीय पारी के साथ 585 रन बनाए. इसके अलावा टी20 फॉर्मेट में उनके नाम 332 रन दर्ज है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

WPL में पहली जीत के साथ ही मंधाना की टीम को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP